Kurukshetra News : राज्य सरकार ने पंजाबी पीजीटी के 50 पदों की भर्ती को दी मंजूरी

0
126
Kurukshetra News : राज्य सरकार ने पंजाबी पीजीटी के 50 पदों की भर्ती को दी मंजूरी
Kurukshetra News : राज्य सरकार ने पंजाबी पीजीटी के 50 पदों की भर्ती को दी मंजूरी

Kurukshetra News | पिहोवा| हरियाणा वासी पंजाबियों की लंबे समय से लटक रही मांग को पूरा करते हुए हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में पंजाबी विषय के पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षकों (पीजीटी) की भर्ती के लिए 50 पदों को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सामान्य वर्ग के लिए 26, अनुसूचित जाति के लिए 10, पिछड़ा वर्ग के लिए नौ और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए पांच पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त शाम 5 बजे तक जमा किए जा सकते हैं।

हरियाणा सरकार की इस सराहनीय पहल के बारे में स्थानीय नहरी विश्राम गृह में बातचीत करते हुए हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी (पंजाबी सेल) के निदेशक और शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन सरदार हरपाल सिंह ने कहा कि वे राज्य में पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत रहे हैं, जिसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाबी शिक्षकों की भर्ती की अनुमति दे दी थी। इससे पंजाबियों की लंबे समय से चली आ रही एक अहम मांग पूरी हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री की नीतियों को लागू करने के लिए वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बधाई के पात्र है।