Kurukshetra News : पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के 20 साल करीबी सतबीर शर्मा भाजपा में हुए शामिल

0
132
Satbir Sharma, close to former minister Ashok Arora for 20 years, joins BJP

(Kurukshetra News) कुरूक्षेत्र। थानेसर नगरपरिषद चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की एक और विकेट उस समय गिर गई जब पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के साथ करीब 20 साल रहे, उनके साथ इनेलो में जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव रह चुके और उनके साथ कांग्रेस में सक्रिय रहे सतबीर शर्मा ने आज पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के नेतृत्व में भाजपा का दामन थाम लिया।

रविवार की शाम सतबीर शर्मा अपने सेक्टर 8 स्थित आवास में पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर सतबीर शर्मा ने कहा कि बीते 10 वर्षों में सुभाष सुधा के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र शहर में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों से प्रभावित होकर वे भाजपा में शामिल हुए हैं। अब वे हमेशा सुभाष सुधा के साथ रहकर हर चुनाव में पार्टी और संगठन का सहयोग करेंगे।

पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने सतबीर शर्मा को भाजपा में शामिल करते हुए कहा कि भाजपा में सतबीर शर्मा को पूरा मान सम्मान मिलेगा। उनके राजनीतिक अनुभव का लाभ नगरपरिषद चुनावों में भी लिया जाएगा।
इस मौके पर साहिल सुधा, अशोक गर्ग RWA सेक्टर 8 के प्रधान, डॉक्टर सुरेंद्र सहरावत, गुरजंट नेहरा, सुरेश कुमार, प्रदीप गर्ग, राजे राम कौशिक, बी एल अरोड़ा, मितुल अरोड़ा, पंडित धर्म सिंह, सुधीर शर्मा, राम कुमार, परवीन शर्मा, अनिल शर्मा, राममूर्ति शर्मा, सतीश शर्मा, विजय प्रकाश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, पंडित रामपाल शर्मा, संजीव सीकरी, नवनीत सैनी, गगन कोहली, विश्वकांत शर्मा विशु, सुधीर चुग, राजीव गर्ग भी विशेष रूप से मौजूद थे।

Chandigarh News : महिला शक्ति को समझनी होगी अपनी ताकत- रेनू भाटिया