Kurukshetra News : हमेशा लाडवा हलके की जनता के हितों की आवाज को बुलंद किया : शेर सिंह बडशामी

0
109
Raised voice for the interests of people of Ladwa constituency: Sher Singh Badshahmi
पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी गांव मंगौली जाटान में कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए।
(Kurukshetra News) बाबैन। पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी ने कहा कि अब कार्यकत्र्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जूट जाऐं और उन्होंने कार्यकत्र्ताओं में जोश भरा। शेर सिंह बडशामी गांव मंगौली जाटान में इनैलो कार्यकत्र्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

गांव मंगौली जाटान में ग्रामीणों ने शेर सिंह बडशामी का गांव में पहुंचने पर गर्मजोशी से किया स्वागत

ग्रामीणों ने शेर सिंह बडशामी का गांव में पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया । उन्होंने कार्यकत्र्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकत्र्ता लोकसभा चुनाव को लेकर हताश न हों क्योंकि हर चुनाव की परस्थितियां अलग होती है इसलिए कार्यकत्र्ता पूरे उत्साह के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए क्योंकि इनैलो पार्टी अपने मजबूत कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लडक़र जीत हासिल करती है। बड़शामी ने कार्यकर्ताओं को धरातल पर उतर कर पार्टी के लिए प्रचार प्रसार करने के लिए दिशा निर्देश दिए। बड़शामी ने कहा कि इनैलो पार्टी हमेशा  36 बिरादरी को साथ लेकर चलती है और हर वर्ग को पूरा मान सम्मान देती है। उन्होंने कहा कि इनैलो का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने गांव में अपने बूथ को मजबूत करने का काम करे और अधिक से अधिक लागों को पार्टी से जोडे। उन्होंने उपस्थित लोगों को इनैलो बसपा गठबंधन की नीतियों के प्रति पे्ररित कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोडऩे का काम करें।
यह भी पढ़ें: Noida News : विक्की कौशल के साथ हुस्न तेरा तौबा तौबा गाने पर खूब झूमे दर्शक

 यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : 2 करोड़ रुपए की राशि से किया जाएगा 18 गलियों का निर्माण:सुधा

 यह भी पढ़ें: Yamunnagar News : कृषि मंत्री कंवरपाल ने जगाधरी में 84 लाख के विकास कार्यों का किया शुभारंभ