Kurukshetra News : बूथ मैनेजमैंट की तैयारी पूरी गंभीरता से करनी चाहिए : संजीव भूखडी

0
78
Preparation for booth management should be done seriously: Sanjeev Bukhdi
बूथ मैनेजमैंट की तैयारी पूरी गंभीरता से करनी चाहिए : संजीव भूखडी

(Kurukshetra News) बाबैन। आज संघौर मंडल के गांव कंदोली, रामनगर व झंडौला में कांग्रेस पार्टी के ऊर्जावान कार्यकत्र्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ कमेटी को मजबूत करने पर विचार विमशज़् करने के बाद बूथ कमेटियों का गठन किया गया। आज की बैठक में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य संजीव सैनी भूखड़ी ने मुख्य रूप से शिरक्त की।

संजीव सैनी भूखडी ने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव में बूथ मैनेजमैंट ही सर्वोपरि है इसीलिए आगामी विधान सभा के चुनाव को देखते हुए हमे अभी से बूथ मैनेजमैंट की तैयारी पूरी गंभीरता से करनी चाहिए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव जीतने के लिए अभी से हमे बूथ कार्यकत्र्ताओं की ड्यूटी लगानी होगी ताकि हम वोटर को कांग्रेस की नीतियों के बारे में तथा घोषणा पत्र में दिए गए वचनों के प्रति लोगो को अभी से जागृत कर सके।

उन्होंने उन सभी बूथ वर्कर्स का आभार जताते हुए कहा कि जिन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी की जीत के लिए काम किया था। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रिंस घिसरपड़ी, मंडल प्रभारी श्याम सिंह , सेक्टर प्रधान गुरु प्रताप सिंह, दर्शन सिंह रामनगर, कृष्ण चंद झंडौला, संत राम झंडौला, राजेश कश्यप, अशोक शर्मा, बरखा राम भूखड़ी, कृष्ण कुमार, बलदेव नंबरदार, सोहन लाल, जाती राम के अलावा अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।