(Kurukshetra News) कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था फीनिक्स क्लब द्वारा मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल मोहाली के साथ मिलकर जिंदल सिटी स्थित गैलेरिया मॉल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 60 से अधिक लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।
इस कैंप का शुभारंभ पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने किया
कैंप में पहुंचने पर उनका क्लब के सदस्यों ने स्वागत किया। पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने मैक्स हॉस्पिटल से पहुंचे डाक्टरों का धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि फिनिक्स क्लब वर्षभर सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेती आ रही है। ऐसे कैंपों का आयोजन कर फीनिक्स क्लब नेक कार्यों को बढ़ावा दे रही है।
कैंप में पहुंचे यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर आकाश राणा, इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर हर्षमन सिंह की देखरेख में लोगों की शुगर, बीपी, ईसीजी, यूरोलॉजी से संबंधित रोगों की जांच की गई।
शिविर में गौरव अरोड़ा, तरूण शर्मा, सुरिंदर ढींगरा, विनोद रावल, के.एल. मनचंदा, आदर्श ललित, ओम प्रकाश तलवार, कृपाल सिंह, डॉ. राजेश वधवा, मनोज परूथी, सुरिंदर ढींगरा, सुनील कालड़ा, प्रदीप झांब, गुरसेवक सिंह, सतपाल खुराना, आशी जसूजा, सोनिका वधवा आदि ने विशेष रूप से शिरकत की।
यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : कुरुक्षेत्र धाम के चप्पे-चप्पे पर विराजमान है ऐतिहासिक, पौराणिक तीर्थ:ज्ञानानंद
यह भी पढ़ें: 1.5 Ton Best AC बेहतरीन छूट, और बिजली की बचत भी, अभी खरीदें