Kurukshetra News : फिनिक्स क्लब ने सयाना सैदा में लगाया वाटर कूलर

0
142
Kurukshetra News : फिनिक्स क्लब ने सयाना सैदा में लगाया वाटर कूलर
Kurukshetra News : फिनिक्स क्लब ने सयाना सैदा में लगाया वाटर कूलर

Kurukshetra News : डॉ. राजेश वधवा। कुरुक्षेत्र। सामाजिक संस्था फिनिक्स क्लब (Phoenix Club) द्वारा दिन प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी को देखते हुए कुरुक्षेत्र (kurukshetra) जिले के गांव सयाना सैदा (Sayana Saida) में राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध करवाने हेतु वाटर कूलर (Water Cooler) मुख्य मार्ग पर स्थापित किया गया।

फिनिक्स क्लब के प्रधान धीरज गुलाटी ने बताया कि भीषण गर्मी के इस मौसम को देखते हुए लोगों को स्वच्छ और शीतल जल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से वाटर कूलर स्थापित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने फिनिक्स क्लब के सदस्यों का स्वागत किया और वाटर कूलर भेंट करने के लिए आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम के प्रोजेक्ट निदेशक जश्न अरोड़ा और तरुण ढींगरा रहे। इस मौके पर संस्था के पूर्व प्रधान विजेश एलावादी, गुरसेवक सिंह, रविनंदन आहूजा, सतपाल खुराना आदि भी मौजूद रहे। Kurukshetra News

यह भी पढ़ें : Hansi में चलाया आप्रेशन आक्रमण