Kurukshetra News : क्रांतिकारी वीरों की शहादत की बदौलत शांतिपूर्वक माहौल : सुमन सैनी

0
56
क्रांतिकारी वीरों की शहादत की बदौलत शांतिपूर्वक माहौल : सुमन सैनी
क्रांतिकारी वीरों की शहादत की बदौलत शांतिपूर्वक माहौल : सुमन सैनी

(Kurukshetra News) लाडवा। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि देश के लोगों को बिना किसी भय, शांतिपूर्वक माहौल में जीवन जीने का अवसर क्रांतिकारी वीरों ने दिया है। इन वीरों की बदौलत ही आज देश का प्रत्येक नागरिक खुली हवा में सांस ले रहा है। 23 मार्च को शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों ने हंसते-हंसते अपनी शहादत दी थी, इसलिए आज के दिन को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सैनिकों और 80 वर्ष से अधिक आयु के वीर सैनिकों को किया सम्मानित

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी सुमन सैनी लाडवा के निजी पैलेस में हरियाणा पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। उपाध्यक्षा ने कहा कि कार्यक्रम में दुश्मन देशों से लड़ते हुए शहीद होने सैनिकों की वीरांगनाओं, युद्ध में शरीर का कोई अंग खोने वाले वीर सैनिकों और 80 वर्ष से अधिक आयु के वीर सैनिकों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि उपाध्यक्षा सुमन सैनी का स्वागत संस्था के हरियाणा प्रधान आज्ञाराम दहिया ने किया।

उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि देश पूर्व सैनिको के बलिदान को याद रखता है और सरकार पूर्व सैनिकों के परिवारों के लिए कई प्रकार की योजना बना रही है। कार्यक्रम में हरियाणा से सभी जिलो से पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। मंच का संचालन जसबीर सिंह नागपाल ने किया।

इस मौके पर प्रधान रामशरण सैनी, वायु सेना के राज्य प्रधान पवन सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुखबीर अहलावत, सुबेदार कृष्ण गोदारा, कर्नल सुबे सिंह ढांडा, मेजर आई.जे. शर्मा, सूबेदार लालचंद, सूबेदार जसपाल सिंह व हवलदार दलजिन्द्र सिह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: iPhone 16 Pro पर Amazon की सेल में बड़ी बचत, देखें ऑफर्स

यह भी पढ़ें: Vivo Y300 Pro+ इस दिन होगा लॉन्च, देखें संभावित फीचर्स