(Kurukshetra News) कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने आज कुरुक्षेत्र भाजपा कार्यालय में शिरकत की। इस अवसर पर एडवोकेट वेदपाल और डॉ. संजय शर्मा, चेयरमैन धूमन किरमच, प्रदेश सचिव राहुल राणा, रवि बतान भी उनके साथ मौजूद रहे।

मीडिया प्रभारी शैलेश वत्स ने बताया कि भाजपा के जिलाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गोल्डी ने राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ का स्वागत करते हुए उन्हें एक शाल ओढ़ाकर व किरपाण देकर स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने धनखड़ से मुलाकात की और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।

चुनावों में भाजपा की सफलता के लिए सभी को प्रेरित किया : ओम प्रकाश धनखड़

ओम प्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के लिए मेहनत करने की अपील की और आने वाले चुनावों में भाजपा की सफलता के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया। यह कार्यक्रम भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था, जिसमें कार्यकर्ताओं की निष्ठा और पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर महामंत्री जसविंदर सैनी, जिला मीडिया प्रभारी शैलेश वत्स, रामपाल पाली, सुभाष कलसाना, प्रतीक सुधा, गुलशन सैनी, विक्रम शर्मा, विजय लक्ष्मी, अनु माल्यान, वंदना गौरी, विजय कम्बोज, राजेश मेहला, सुनील चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:  Save Phone Battery : क्या आपका स्मार्टफोन भी पहले जैसा बैटरी बैकआप नहीं देता, अपनाए ये टिप्स

यह भी पढ़ें: JioHotstar IPL subscription offer : Airtel देगा 100 रुपये में इतने दिन फ्री देखें …