Kurukshetra News : अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बनेगा म्यूजिकल फाउंटेन शो

0
117
Kurukshetra News : अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बनेगा म्यूजिकल फाउंटेन शो
Kurukshetra News : अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बनेगा म्यूजिकल फाउंटेन शो

Kurukshetra News : डॉ. राजेश वधवा। कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव (International Gita Jayanti Festival) इस वर्ष नवंबर के अंतिम सप्ताह में आरंभ होकर दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक चलेगा। इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में 30 मिनट का म्यूजिकल फाउंटेन शो (Musical Fountain Show) पर्यटकों के लिए विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहेगा।

यह म्यूजिकल फाउंटेन शो आरती स्थल के पास होगा ताकि लोग ताकि पर्यटक पहले 30 मिनट के इस म्यूजिकल फाउंटेन शो को देखकर उसके बाद सायंकालीन आरती में भी भाग ले सकें। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (Kurukshetra Development Board) के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने बताया कि इस बार बड़ी एलईडी स्क्रीन पर इस शो की प्रस्तुति नजर आएगी।

बैकग्राउंड में साउंड चलेगा। आकर्षक लाइटिंग से इस महोत्सव को चार चांद लगाने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। ऐसे में यह पर्यटक और श्रद्धालु कुरुक्षेत्र में रात्रि ठहराव भी कर सके, इसके लिए ऐसी योजना तैयार की गई है जिसके तहत पर्यटक पहले 30 मिनट के इस म्यूजिकल फाउंटेन शो को देखेंगे।

उसके बाद सांध्यकालीन आरती में ब्रह्म सरोवर पर भाग लेंगे। उसके बाद ज्योतिसर (Jyotisar) में आयोजित होने वाले लाइट एंड साउंड शो (Light and Sound Show) को भी देख सकेंगे। इन सभी शो का समय इसी प्रकार निर्धारित किया गया है ताकि सभी इन तीनों शो को देख सकें। Kurukshetra News

यह भी पढ़ें : Haryana News : मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने करनाल पहुंचे कच्चे कर्मचारी