युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सांसद खेल स्पर्धाओं का होना जरुरी : असीम

0
381
Kurukshetra News MP Sports Competitions are Necessary for all Round Development
Kurukshetra News MP Sports Competitions are Necessary for all Round Development

इशिका ठाकुर, Kurukshetra News : अंबाला के विधायक असीम गोयल ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सांसद खेल स्पर्धाओं जैसे कार्यक्रमों का होना बहुत जरुरी है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से युवा खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए एक मार्ग मिलता है। इस मार्ग के कारण ही आज हरियाणा प्रदेश की युवा पीढ़ी तेजी के साथ सही दिशा में आगे बढ़ रही है और देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान भी दे रही है।

आजादी के अमृत महोत्सव

Kurukshetra News MP Sports Competitions are Necessary for all Round Development
Kurukshetra News MP Sports Competitions are Necessary for all Round Development

विधायक असीम गोयल सोमवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर सांसद नायब सिंह सैनी के प्रयासों से आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के दूसरे दिन मुख्यातिथि के रुप में बोल रहे थे। इससे पहले विधायक असीम गोयल, खेलों के मेजबान एवं सांसद नायब सिंह सैनी ने दूसरे दिन कबड्डी और कुश्ती के खिलाडिय़ों से परिचय करके विधिवत रुप से दूसरे दिन की सांसद खेल स्पर्धाओं शुभारंभ किया।

पहली सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन 

विधायक असीम गोयल और सांसद नायब सिंह सैनी ने खिलाडिय़ों से रुबरु होकर कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में चल रही सांसद खेल स्पर्धाओं के बारे में बातचीत भी की है। विधायक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सांसद नायब सिंह सैनी के प्रयासों से प्रदेश की पहली सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर शहरी और ग्रामीण आंचल में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे लाने और खिलाडिय़ों को एक दिशा देने के उदेश्य से सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिताओं से युवाओं का स्वास्थ्य ठीक रहता है

Kurukshetra News MP Sports Competitions are Necessary for all Round Development
Kurukshetra News MP Sports Competitions are Necessary for all Round Development

उन्होंने कहा कि खेल स्पर्धाओं से युवाओं के शारीरिक विकास के साथ-साथ सर्वांगीण विकास संभव है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से युवाओं का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। जिस देश का युवा स्वस्थ होगा, वह देश निश्चित ही प्रगति की राह पर तेजी के साथ आगे बढ़ेगा। इस प्रकार के उदेश्यों को लेकर ही सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।

सांसद खेल स्पर्धाओं का आयोजन

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर सांसद खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस स्पर्धा में कुश्ती और सर्किल कबड्डी इवेंट को शामिल किया गया है और यह स्पर्धाएं 18 मई तक चलेंगी। इस क्षेत्र के खिलाडिय़ों को एक नया मंच मुहैया करवाने के लिए ही सांसद खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया है।

मैडल व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित

इसके उपरांत मुख्यातिथि विधायक असीम गोयल और सांसद नायब सिंह सैनी ने कुश्ती के विजेता महिला व पुरुष प्रतिभागियां को मैडल व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के अंत में सांसद नायब सिंह सैनी ने मुख्यातिथि विधायक असीम गोयल को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर मौजूद 

इस मौके पर खेल आयोजन कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, विधायक सुभाष सुधा के प्रतिनिधि भाजपा युवा नेता साहिल सुधा, महामंत्री सुशील राणा, पूर्व चेयरमैन देवी दयाल शर्मा, सांसद कार्यालय प्रभारी एवं संयोजक कैलाश सैनी, पिछड़ा वर्ग के वरिष्ठï नेता श्याम लाल जांगड़ा, गुरनाम मंगोली, हरमेश सिंह सैनी, बीबी करतार कौर, रेणू खुग्गर, परमजीत कौर कश्यप, रीना कन्यान सहित अन्य भाजपा नेता और अधिकारीगण मौजूद थे।