छह माह की बच्ची की मां ने खाया जहर, मौत

0
276
Mother of Six Month Old Girl Eat Poison
Mother of Six Month Old Girl Eat Poison

आज समाज डिजिटल, Kurukshetra News:
लगभग डेढ़ साल पहले कनीपला में विवाह करके आई विवाहिता दहेज की बलि चढ़ गई। उसने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर जहर निगल लिया। विवाहिता की हालत बिगड़ गई और उसे कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ससुरालियों ने उसे जहर देकर मार डाला है। पुलिस ने चार ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजन रमेश कुमार का आरोप है कि बहन मनजीत कौर काफी समय से ससुरालियों की प्रताड़ना सहन कर रही थी। आज उसे जबरन दवा खिला दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पिता राधेश्याम का आरोप है कि उसकी लड़की बिल्कुल भी बीमार नहीं थी। वहीं उन्होंने कहा कि जब वो यहां पहुंचे तो उनकी बेटी मृत पाई गई। थाना सदर थानेसर प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतका के परिजनों की शिकायत पर 4 ससुरालियों के खिलाफ 304 बी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
बता दें कि मनजीत की शादी प्रीतम के बेटे विशाल के साथ हुई थी। मनजीत के पास छह महीने की एक बेटी है। शादी में उसने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था, मगर ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी मनजीत को दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे।

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन