Kurukshetra News : ब्रह्मा कॉलोनी स्थित वात्सल्य वाटिका में मासिक यज्ञ आयोजित

0
5
Monthly Yagna organized in Vatsalya Vatika located in Brahma Colony

(Kurukshetra News) कुरुक्षेत्र। ब्रह्मा कॉलोनी स्थित वात्सल्य वाटिका – श्री शिव शक्ति आश्रम में रविवार को मासिक यज्ञ का आयोजन किया गया। आश्रम संस्थापक एवं संचालक स्वामी हरिओम दास परिव्राजक के सान्निध्य में मुख्यमंत्री हरियाणा के कुरुक्षेत्र कार्यालय प्रभारी कैलाश चंद सैनी मुख्य यजमान रहे। कार्यक्रम में एन आई टी के प्रो. डॉ.सत हंस,जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कृष्ण पांचाल, समाज सेविका सरिता सैनी व लाभ सिंह आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य यजमान कैलाश चंद ने कहा कि यज्ञ हमारी संस्कृति है। यज्ञ द्वारा वातावरण शुद्ध होता है। प्रत्येक घर में यज्ञ होना चाहिए। यज्ञ, भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाना चाहिए। संत हरिओम दास परिव्राजक ने कहा कि आज के समय में जब कहीं ना कहीं बच्चे राष्ट्रीय विचार या संस्कारों से दूर होते जा रहे हैं,ऐसे समय में यज्ञ, शिक्षा,संस्कार और स्वास्थय आदि पहलुओं पर लगातार ध्यान देते रहना चाहिए।

ताकि बच्चों में शुरू से ही संस्कार और संस्कृति जागृत की जा सके। वात्सल्य वाटिका में बच्चों की शिक्षा एवं संस्कार को लेकर उनमें जागरूकता लाई जाती है। यज्ञ हमारी गौरवशाली परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। साथ ही वातावरण शुद्धि और संस्कृति को भी मजबूत करने का माध्यम है। इस अवसर पर संत राजेंद्र सिंह,डॉ. माणिक, करनाल से श्रावणी, लाडवा से अनिल कुमार, गुलशन कुमार, ओमप्रकाश गेरा,रमेश धीमन, और विद्यार्थी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: Jind News : डाहौला में दरगाह पट्टी कालोनी के लोगों को सात महीने से पीने के पानी के लाले, लोगों ने जताया रोष