खेलो इंडिया-2021 के तहत शाहबाद के एस्ट्रोट्रफ हॉकी मैदान पर पुरुष हॉकी लीग मैच का हुआ शुभारंभ

0
316
Men's Hockey League Match Started
Men's Hockey League Match Started
इशिका ठाकुर, Kurukshetra News:
हरियाणा खेल के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। प्रदेश सरकार खिलाडिय़ों को सभी सुविधाएं प्रदान कर रही है, जिससे वे खेलों की दुनिया में अपना तथा प्रदेश का नाम रोशन कर सके। खिलाडिय़ों ने बार-बार राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर इसे सिद्ध भी कर दिखाया है कि अगर उन्हें मौका और सही मार्गदर्शन मिले तो वे देश के लिए एक नहीं बल्कि कई मेडल जीत सकते है। हरियाणा के खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देना सरकार का लक्ष्य है और इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

4 जून से 13 जून तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स 

Men's Hockey League Match Started
Men’s Hockey League Match Started

हरियाणा में 4 जून से 13 जून तक होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत देश भर की आठ हॉकी टीमें जिनमें झारखंड मणिपुर उड़ीसा चंडीगढ़ हरियाणा उत्तर प्रदेश और बिहार की अपना हॉकी प्रदर्शन शाहबाद के हॉकी खेल मैदान पर उतरी है।

8 राज्यों के बीच कुल 12 लीग मैच

इस प्रतियोगिता में 2 पूल बनाए गए है। पूल ए में झारखंड, मणीपुर उडीसा और चंडीगढ़ तथा पूल बी में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और बिहार को शामिल किया गया है। शाहबाद हॉकी एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान पर 8 राज्यों के बीच कुल 12 लीग मैच खेले जाएंगे और यह मैच 4, 5 और 7 जून को खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में 6 और 8 जून को विश्राम का दिन रखा गया है। इनमें से जो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी उन्हें पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में अपना बेहतर प्रदर्शन कर उच्चतम स्थान हासिल करना होगा।

शाहाबाद में आयोजित पुरुष हॉक लीग मैचों पर

Men's Hockey League Match Started
Men’s Hockey League Match Started

बात करते हुए शाहबाद हॉकी कोच वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार ने वर्ष 2014 के बाद से प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने और खिलाडिय़ों की इनामी राशि में कई गुना भारी इजाफा करने सहित अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहन मिला और खिलाडिय़ों में नए जोश का संचार हुआ।

शानदार स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार

अब खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए पंचकूला, अंबाला और शाहबाद में शानदार स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हुआ है।
 यहां पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है जिसका फायदा प्रदेशभर के खिलाडिय़ों को मिलेगा। मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम शाहबाद में हॉकी स्टेडियम का नवीनीकरण किया गया है। हरियाणा में खेल का खूब टैलेंट है, बस उसे तराशने की जरूरत है, जिसमें ये स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पहला मैच उतर प्रदेश और बिहार के बीच

Men's Hockey League Match Started
Men’s Hockey League Match Started

पुरुष हॉकी लीग मैचों को खेलने वाली सभी 8 राज्यों की हॉकी टीमें कल देर शाम तक शाहबाद पहुंच चुकी थी। जिनके रहने खाने की बेहतर व्यवस्था मेजबानी कर रही हरियाणा प्रदेश सरकार द्वारा की गई है। इसी श्रंखला में आज सुबह 7:00 खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पुरूष हाकी के लीग मैचों का शुभारंभ हुआ। पहला मैच उतर प्रदेश और बिहार के बीच खेला गया। इस पहले मैच में उतर प्रदेश की टीम ने बिहार की टीम को 10-0 गोल के अंतर पराजित किया है।  दूसरा मैच हरियाणा व पंजाब के बीच खेला गया जिसमें पंजाब तथा हरियाणा की टीम ने 3-3 गोल करते हुए बराबरी का स्थान हासिल किया और दोनों टीमों ने 1-1 अंक प्राप्त किया।

खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह की देखरेख में आयोजन 

अगले दो मैच दोपहर 3.30 बजे से आरम्भ होंगे जोकि झारखंड, मणिपुर, चंडीगढ़ तथा उड़ीसा की टीमों के बीच खेला जाएगा। इस गेम्स का आयोजन हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह की देखरेख में किया जा रहा है। खेलो इंडिया को लेकर खिलाड़ियों तथा खेल से प्यार करने वाले लोगों में भारी उत्साह है।