Kurukshetra News : एच. सी. मेमोरियल पब्लिक स्कूल मथाना में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

0
95
Kurukshetra News : एच. सी. मेमोरियल पब्लिक स्कूल मथाना में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए स्कूल के चेयरमैन संजीव गौड़ व अन्य।

(Kurukshetra News) बाबैन। एच. सी. मेमोरियल पब्लिक स्कूल, मथाना में आज भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े धूमधाम और श्रद्धा भाव से मनाया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और झंडियों से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करके की गई। विद्यालय के छात्रों ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

नृत्य, भजन और कविता पाठ के माध्यम से विद्यार्थियों ने भगवान परशुराम के शौर्य और ज्ञान का सुंदर चित्रण किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन संजीव गौड़ ने भगवान परशुराम के व्यक्तित्व और उनकी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने छात्रों को भगवान परशुराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। सभी ने एक स्वर में भगवान परशुराम के विचारों और उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद का वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें : Kurukshetra News : मानव जीवन को खुशहाल बनाने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने के अलावा पानी को बचाना होगा : सुनीता खन्ना