Kurukshetra News कुरुक्षेत्र की बेटी को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान 2024

0
131

कुरूक्षेत्र। ग्लोकल विश्वविद्यालय सहारनपुर (यू.पी.) में आज होने जा रहे हैं अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले 200 से अधिक शिक्षाओं का चयन किया गया है। इसमें चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली से डॉ. तानिया वाधवा जो कि फिजियोथेरेपी विभाग में सहायक प्रोफेसर की सेवाएं निभा रही हैं उनका चयन किया गया है। कुरुक्षेत्र में मुख्य रूप से पली बढ़ी डॉ. तानिया वाधवा अपने पिता श्री पृथ्वी राज वाधवा और माता श्रीमती कंचन को अपना आदर्श मानती हैं। स्कूल कॉलेज में उत्रीन रहते हुए विश्वविद्यालय में अध्यापन का सफर खट्टी मीठी यादों से भरा रहा। फिजियोथेरेपी के अभ्यास के साथ-साथ विभिन्न निर्देशित परियोजनाओं को निर्देशित किया और अपने अनुभव से उन्हें निखारा। 2023 में जीपी और मूक्स उत्कृष्टता पुरस्कार मिलने पर उन्होंने अपने आप को मुक्स पाठ्यक्रमों को पूरा करने के लिए समर्पित कर दिया। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में लगे अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट एक्सपो में अपनी टीम के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। ब्रांडिंग कोऑर्डिनेटर का कार्य संभालते हुए विभाग की ब्रांडिंग की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई। कुरुक्षेत्र का नाम देश भर में ऊंचा करने वाली अपनी बेटी पर कुरुक्षेत्र को नाज़ है।