Kurukshetra News : हर-हर महादेव सेवा मंडल के कांवड़ शिविर में जेसीआई क्लब ने लगाया भंडारा

0
65
JCI Club organized Bhandara in the Kanwar camp of Har Har Mahadev Seva Mandal.

(Kurukshetra News) कुरूक्षेत्र। कांवड़ियों की सेवा के लिए धर्मनगरी में जगह जगह आयोजित कांवड़ सेवा शिविरों में आयोजकों द्वारा हर प्रकार से कांवड़ियों की सेवा की गई। इसी कड़ी में हर-हर महादेव सेवा मंडल द्वारा श्रद्धानंद चौक के नज़दीक लगाए गए कांवड सेवा शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे शिवभक्त कांवड़ियों के लिए अंतराष्ट्रीय सामाजिक संस्था जेसीआई क्लब द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।

समाजसेवा में अग्रणी शहर की सामाजिक संस्था हर-हर महादेव सेवा मंडल विगत कई

जेसीआई कुरूक्षेत्र ने बताया कि समाजसेवा में अग्रणी शहर की सामाजिक संस्था हर-हर महादेव सेवा मंडल विगत कई वर्षों से समाजसेवा के कार्य करता आ रहा है जिसके तहत अस्पतालों में ज़रूरतमंद मरीजों को भोजन वितरित करना, गरीब कन्याओं की शादी में हर प्रकार का सहयोग करना व स्कूलों में ज़रूरतमंद विद्यार्थियों के लिए पाठ्य सामग्री एवं वर्दी का प्रबंध करना इत्यादि मंडल द्वारा किया जाता है। इसके अलावा विशेष दिवसों अथवा त्यौहारों पर जागरुकता अभियान भी चलाए जाते हैं।

इसी शृंखला में मंडल द्वारा कांवड़ियों की सेवा के लिए 5वां विशाल कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया

जिनमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पौधारोपण व नशे के खिलाफ़ युवाओं को जागरुक करना इत्यादि शामिल हैं। इसी शृंखला में मंडल द्वारा कांवड़ियों की सेवा के लिए 5वां विशाल कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया है जिसमें सिरसा, डबवाली, कालांवाली, श्रीगंगानगर इत्यादि स्थानों पर जाने वाले कांवड़िये पहुंचे। शिवभक्त कांवड़ियों के लिए नाश्ता व दोनों समय के भोजन की व्यवस्था की गई। साथ ही दवाईयों एवं मेहंदी लगाने का इंतजाम भी किया गया। उनके रहने की व्यवस्था भी की गई। जिसमें वाटर प्रूफ टेंट के साथ-साथ पंखे व कूलर भी लगाए गए।

सुबह-शाम सभी भक्त व मंडल के सदस्यों द्वारा शिव आरती के साथ-साथ भजन-कीर्तन भी किया गया जिसमे जेसीआई के सदस्यों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान संस्था के सचिव भारत वधवा, कोषाध्यक्ष राजेश आनंद, पूर्व प्रधान दीपक चोपड़ा, रणवीर विर्क, अजय वधवा, संदीप मरवाहा, राम कृष्ण टेहरी, सतपाल खुराना, सेवा मंडल के प्रधान बलबीर सिंह, उप-प्रधान सुरेंद्र सैनी, उप-प्रधान गौरव गर्ग, उप-प्रधान बंटी अरोड़ा, संरक्षक संजीव सीकरी, विवेक भारद्वाज डब्बू, अशोक मेहता, विनीत गर्ग, अशोक सुधा, सचिव साहिल गर्ग, कोषाध्यक्ष वैभव गर्ग, भीम सिंह, अश्विनी आदि उपस्थित रहे।