(Kurukshetra News) कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केन्द्र में आज दिनांक 08 मार्च 2025 को ‘अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस‘ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डी ए वी पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र की प्रधानाचार्य डॉ गीतिका जसुजा मुख्य अतिथि थी। उन्होंने सर्वप्रथम भारत की दो प्रमुख महिला वैज्ञानिक डॉ आशिमा चटर्जी एवं ई के जानकी अम्मल की प्रतिमाओं का अनावरण किया।

उन्होंने तत्पश्चात विभिन्न विद्यालयों से आए हुए विद्यार्थियों हेतु वैश्विक उत्थान में ‘महिलाओं की भूमिका विषय’ पर एक लोकप्रिय व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होने कहा कि आज़ादी से पहले डॉ आशिमा चटर्जी एवं ई के जानकी अम्मल ने विषम परिस्थितियों में अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का बोध करवाया तथा आज के युग में भी हम देखते है कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों को बराबर की टक्कर दे रही हैं।

महिलाओं को यदि समान अवसर मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में अपनी दक्षता को सिद्ध कर सकती है : सुरेश कुमार

केंद्र के परियोजना समन्वयक सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि महिलाओं को यदि समान अवसर मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में अपनी दक्षता को सिद्ध कर सकती है। उन्होने बताया कि पुरुषों को भी महिलाओ के प्रति अपने दृष्टिकोण को बदलने की आवश्यकता है। केंद्र के शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार दास ने बताया कि आज केंद्र में ‘प्रदर्श को पहचानिए’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे प्रांजल, राधिका, मन्नत, तनिष्क, मेघा, अंशिका, निहारिका, कशिश, तनवी, रुशील, किरण, किट्टू, मानसी, कार्तिक और परिणीति को विजेता घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy M06 5G 10,000 से कम में 50 मेगापिक्सल वाला सैमसंग का धसू स्मार्टफोन