Kurukshetra News : इनेलो -बसपा गठबंधन विधानसभा चुनाव में प्रदेश मेंं लाएगा बदलाव : शेर सिंह बडशामी

0
148
INLD-BSP alliance will bring change in the state in assembly elections: Sher Singh Badshami
बाबैन में बसपा की बैठक में उपस्थित कार्यकत्र्ता व मचासीन पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी।

(Kurukshetra News) बाबैन। इनैलो के लाडवा के पूर्व विधायक चौधरी शेर सिंह बडशामी बाबैन के रविदास मंदिर में आयोजित लाडवा हल्के के बसपा कार्यकत्र्ताओं की बैठक में मुख्य रूप से पहुंचें। इस मौके पर बसपा कार्यकत्र्ताओं में पूरा उत्साह दिखा और उन्होंने पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी का गर्मजोशी से फुलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर  पूर्व विधायक चौधरी शेर सिंह बडशामी ने कहा कि जिस तरह बसपा कार्यकत्र्ताओं में जोश दिख रहा है उससे यह प्रतित हो रहा है कि आने वाले हरियाणा प्रदेश के विधानसभा चुनावों में इनेलो व बसपा का गठबंधन चमत्कार दिखाएगा। उन्होंने इनैलो बसपा गठबंधन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इनेलो व बसपा के कर्मठ कार्यकताओं के तालमेल से प्रदेश की राजनीति में नया उलट-फेर होगा । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को लोगों के हितों से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनावों में इनेलो व बसपा गठबंधन का उम्दा प्रदर्शन रहेगा और प्रदेश में आने वाली सरकार गठबंधन की ही होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम से कार्यकत्र्ता मायूस न हों और आने वाले विधानसभा चुनाव के प्रति जूट जाऐं क्योंकि हर चुनाव के परिणाम उसकी परस्थितियों के अनुसार अलग अलग होते है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में इस गठबंधन से विधानसभा चुनाव की तसवीर बदलेगी और बसपा के कर्मठ कार्यकत्र्ताओं के सहयोग से गठबंधन पूरे उत्साह के साथ इस चुनाव मेंं कामयाबी हासिल करेगा।