Kurukshetra News : कुवि धरोहर हरियाणा संग्रहालय में दान की सैकड़ों वर्ष पुरानी वस्तुएं

0
106
Hundreds of years old objects donated to Kuvi Heritage Haryana Museum
(Kurukshetra News) कुरुक्षेत्र। धरोहर हरियाणा संग्रहालय में बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त उप-पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. ज्ञान देवी गुप्ता ने सैकड़ो वर्ष पुरानी वस्तुए दान में दी। धरोहर के क्यूरेटर डॉ गुरचरण सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में धरोहर हरियाणा संग्रहालय हरियाणवी संस्कृति के संरक्षण व उसे सहेजने का कार्य कर रहा है। धरोहर हरियाणा संग्रहालय के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति के दर्शन होते हैं।
उन्होंने बताया डॉ ज्ञान देवी गुप्ता ने धरोहर हरियाणा संग्रहालय को  हाथ के द्वारा क्रोशिया से बनी हुई  70 वर्षीय प्राचीन दरी, 100 वर्षीय प्राचीन लोहे का गागर/ घड़ा, 60 वर्ष प्राचीन डेकचुन की  अंगीठी, 100 वर्ष प्राचीन भारत की छोटी डेकची, 100 वर्ष प्राचीन कांसे की छोटी गिलासी और मनुस्मृति की डिक्शनरी जो कि स्वयं डॉ ज्ञान देवी गुप्ता द्वारा लिखित शामिल हैं।
डॉ कुलदीप सिंह आर्य ने दानकर्ताओं को धरोहर का अवलोकन करवाया एवं संग्रहालय के क्यूरेटर डा गुरचरण सिंह ने कहा कि धरोहर संग्राहालय उत्तर भारत का एक मात्र ऐसा म्यूज़ियम है जो आमजन की भेंट की गई अमूल्य कलाकृतियों से बना है। उन्होंने डॉ ज्ञान देवी  गुप्ता एवं उनके परिवार का धन्यवाद किया।