Kurukshetra News : हरियाणा प्रदेश प्रतिभाओं से भरा हुआ है – कैलाश सैनी

0
109
हरियाणा प्रदेश प्रतिभाओं से भरा हुआ है - कैलाश सैनी
हरियाणा प्रदेश प्रतिभाओं से भरा हुआ है - कैलाश सैनी

(Kurukshetra News) लाडवा।  युवा एवं सांस्कृतिक विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के सौजन्य से इन्दिरा गाँधी नेशनल कॉलेज, लाडवा द्वारा चार दिवसीय रत्नावली युवा सांग महोत्सव का समापन समारोह बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ। समारोह में कैलाश सैनी, मुख्यमंत्री कार्यालय प्रतिनिधि मुख्यातिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कुरुक्षेत्र की कर्मठ व ईमानदार उपायुक्त महोदया नेहा सिंह, आई.ए.एस रही । ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ हुआ।

कलाकारों और खिलाड़ियों ने हरियाणा प्रदेश का नाम पूरे विश्व में कर रखा है रोशन – कैलाश सैनी

मुख्यातिथि कैलाश सैनी ने कॉलेज परिवार को रत्नावली युवा सांग महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा की संस्कृति को जीवित रखने में विद्यार्थी पूरा प्रयास कर रहे है। यह देखकर मुझे अत्यंत खुशी का अनुभव हो रहा है। हरियाणा प्रदेश प्रतिभाओं से भरा हुआ है। कलाकारों और खिलाड़ियों ने हरियाणा प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रोशन कर रखा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षा उपायुक्त कुरुक्षेत्र नेहा सिंह, आई.ए.एस. ने भी कॉलेज परिवार को रत्नावली युवा सांग महोत्सव के आयोजन करवाने की जिम्मेदारी को सफलतम तरीके से सम्पन्न कराने की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने से विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास होता है। उपायुक्त महोदया ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और ईमानदारी से पढ़ने के लिए जागरूक किया।

शिक्षा से विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास होता है – नेहा सिंह, आई.ए.एस.

कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान पवन गर्ग ने अपने सम्बोधन में कहा कि सांग हमारी संस्कृति की धरोहर है। उन्होंने कार्यक्रम की मेजबानी करने के लिए ग्रामवासियों का आभार प्रकट किया। प्राचार्य महोदय कुशल पाल ने मुख्यातिथि कैलाश सैनी और कार्यक्रम की अध्यक्षा नेहा सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारे आग्रह पर आपने अपने व्यस्ततम समय में से समय निकाल कर इस समारोह में पहुँचे है। उन्होंने गांव बुढा के सरपंच संजय लालर पूर्व सरपंचों तथा पंचायत के पंच जनों का युवा सांग का आयोजन गांव में करवाने के लिए तहेदिल से धन्यवाद किया।

युवा सांग महोत्सव की मेजबानी कर रहे बुढा गांव के सरपंच संजय लालर ने मुख्यातिथि, उपायुक्त महोदया, प्रबंधक समिति के प्रधान और कॉलेज प्राचार्य का हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका गांव आगे भी इस प्रकार के आयोजन के लिए सदैव तत्पर रहेगा। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राजेश कुमार ने ग्राम बुढा, प्रबंधक समिति के प्रधान, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का तहेदिल से यह महोत्सव करवाने में सहायता के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने सांग में स्टाफ द्वारा निभाए गए दायित्वों की भी भुरी-भुरी प्रशंसा की। पवन गर्ग, प्राचार्य, कॉलेज स्टाफ, सरपंच और गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यातिथि व उपायुक्त महोदया को स्मृति चिह्न भेंट किए।

मुख्यातिथि कैलाश सैनी, कार्यक्रम अध्यक्षा नेहा सिंह, ने प्रधान व प्राचार्य सहित आर्य पी.जी. कॉलेज, पानीपत की टीम के इंचार्ज नरेश कुमार को स्मृति चिह्न भेंट किया और सांग कला के लिए शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात आर्य पी.जी. कॉलेज, पानीपत की टीम ने गांव बुढा में अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरे। पानीपत से आई टीम ने प. मांगे राम द्वारा रचित नौ रत्न के उपर सांग प्रस्तुत किया। बुढा गांववासियों ने इस सांग महोत्सव का जमकर आनंद लिया।

मंच का संचालन डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने किया। इस अवसर पर स. हरप्रीत सिंह चीमा, चौ. तेजपाल सिंह मथाना, चौ. गुरनाम सिंह, चौ. रणबीर सिंह, चौ. जंगशेर सिंह लालर, चौ. विक्रम सिंह, चौ. मेघराज, चौ. दिलावर सिंह लालर, अर्जुन फौजी, चौ. दलबीर सिंह, रतन सिंह लालर, सुरेन्द्र सिंह, अमित कुमार, चौ. कर्म सिंह लालर, अमित लालर, इत्यादि मौजूद रहे। वहीं आज कॉलेज के स्टेडियम में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र की अंतर महाविद्यालय क्रिकेट पुरुष वर्ग की ग्रुप ए के मुक़ाबलों का आयोजन इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज, लाडवा के खेल मैदान में 24 से 26 मार्च तक किया जा रहा है। इन मुक़ाबलों में विश्वविद्यालय के छह महाविद्यालयों की क्रिकेट टीमें भाग लेंगी।

ये महाविद्यालय हैं – राजकीय महाविद्यालय, भैरिया (पेहवा), आई. आई. एच. एस, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, डी. ए.वी. कॉलेज, पेहवा, आई. टी. टी. आर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, आर. के. एस. एस. डी. कॉलेज, कैथल और इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज, लाडवा प्रतियोगिता का पहला मुक़ाबला 24 मार्च को सुबह 8ः30 बजे इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज, लाडवा और आई. आई. एच. एस, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बीच खेला गया।

इस मैच की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुशल पाल ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त करने के बाद की। डॉ. कुशल पाल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी और कहा कि क्रिकेट खेल अब लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान बना चुका है, और मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी खेल भावना से इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजक डॉ. कुलदीप सिंह, महाविद्यालय क्रीड़ा समिति के सदस्य डॉ. मोहन लाल, स. जोरावर सिंह, ग्राउंड मैन प्रवीण और मैच के अंपायर सुनील कुमार और ललित वर्मा को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्राचार्य ने दोनों टीमों के कप्तान और एच. सी. ए. पैनल के अंपायरों की उपस्थिति में टॉस किया। इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज, लाडवा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 18 ओवरों में 136 रन का लक्ष्य रखा। आई. आई. एच. एस, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने इसके जवाब में 10 ओवर में ही जरुरी 137 रन बना कर मैच को जीत लिया। इस मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी यशवर्धन गौतम और सबसे अधिक 4 विकेट लेने वाले खिलाड़ी आदित्य रहे।

इस प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला डी. ए. वी. कॉलेज, पेहवा और आई. टी. टी. आर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बीच दोपहर 1ः00 बजे खेला जायेगा।

इस प्रतियोगिता का अगला मुकाबला 25 मार्च 2025 को सुबह 8ः00 बजे राजकीय महाविद्यालय, भैरिया (पेहवा) और पिछले मैच की विजेता आई. आई. एच. एस, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बीच खेला जाएगा तो दोपहर 1ः00 बजे का मुकाबला आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल व दूसरे मैच की विजेता टीम के साथ होगा।

यह भी पढ़ें: iPhone 16 Pro पर Amazon की सेल में बड़ी बचत, देखें ऑफर्स

यह भी पढ़ें: Vivo Y300 Pro+ इस दिन होगा लॉन्च, देखें संभावित फीचर्स