Kurukshetra News : गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में नतमस्तक होंगे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी

0
79
Haryana CM Naib Singh Saini will bow down at Gurdwara Chilla Sahib
हरियाणा कमेटी के स्पोकसमैन कवलजीत सिंह अजराना जानकारी देते हुए।
(Kurukshetra News) कुरुक्षेत्र। गुरु घर के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाने वाले गुरुद्वारा चिल्ला साहिब सिरसा के नाम करीब पौने 9 एकड़ भूमि नाम करने वाले सीएम नायब सिहं सैनी 31 जुलाई को नतमस्तक होंगे। गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर बाबा जगतार सिंह कार सेवा वाले, हरियाणा कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध, वरिष्ठ उपप्रधान सुदर्शन सिंह सहगल, स्पोकसमैन कवलजीत सिंह अजराना, धर्म प्रचार चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल, कनिष्ठ उप्रपधान बीबी रविंदर कौर अजराना समेत अन्य पदाधिकारी एवं मैंबर साहिबान समेत सिख संगत सीएम को सममानित करेगी। यह जानकारी कमेटी के प्रवकता कवलजीत सिंह अजराना ने दी। उन्होंने बताया कि सीएम नायब सिंह सैनी ने पिछले दिनों गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के नाम पौने 9 एकड़ भूमि का प्रस्ताव पास किया था।
यह वह भूमि है, जिस पर गुरुद्वारा साहिब का बना हुआ है, जिसकी कार सेवा बाबा जगतार सिंह जी द्वारा की जा रही है। इसके बाद सीएम ने इस गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करने की इच्छा जताई थी और अब वे 31 जुलाई को वहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष शीश नवाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान हरियाणा कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य जत्थेदार जगसीर सिहं मांगेआना, जत्थेदार बलदेव सिंह खालसा, टीपी सिंह, मैंबर हरबंस सिंह कडक़ौली, बीएस बिंद्रा, हरभजन सिंह राठौर, अंग्रेज सिंह कैथल, साहब सिंह  चक्कू, समेत अन्य सभी मैंबर साहिबान भी मौजूद रहेंगे।

पैरिस ओलपिंक में पदक जीतने वाले हरियाणा वासी खिलाडिय़ों को सम्मनित करेगी हरियाणा कमेटी

कवलजीत सिंह अजराना ने पैरिस ओलपिक में भारत देश की झोली में दो कांस्य पदक डालने वाले हरियाणा वासी खिलाड़ी सबरजोत सिंह तथा झज्जर की रहने वाली मनु भास्कर को भी हरियाणा कमेटी की ओर से सम्मानित किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ओलंपिक खेलों के उपरांत संस्था द्वारा देश-दुनिया में हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन करने वाले सरबजोत सिंह व मनु भास्कर को संस्था के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था के प्रत्येक पदाधिकारी एवं सदस्य को उपरोकत दोनों खिलाडिय़ों पर बहुत गर्व है। वे गुरु चरणों में उनकी चढ़दी कलां के लिए अरदास भी करते हैं।