Kurukshetra News : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण का हुआ जोरदार स्वागत

0
9
Haryana Assembly Speaker Harvinder Kalyan received a rousing welcome

(Kurukshetra News) कुरुक्षेत्र। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि पिछले 10 वर्षो में कुरूक्षेत्र का विकास की दृष्टि से रुतबा बढ़ा हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा की 90 विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से आगे विकास कार्यो को करवाते हुए हरियाणा उन्नति के पथ की ओर अग्रसर होगा।

विधानसभा अध्यक्ष रविवार को पैराकीट पहुंचे थे और यहां पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यहां पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण का पूर्व शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा, इन्द्री विधायक राम कुमार कश्यप के साथ-साथ भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ देकर व फुल मालाएं पहनाकर भव्य अभिनंदन किया।

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने इस मौके पर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का जो दायित्व उन्हें सौंपा है उसके लिए वे उनका धन्यवाद करते हैं। जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई हैं वे उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। इसके साथ-साथ उन्होंने सर्वसम्मति से माननीय अध्यक्ष का चुनाव करवाने के लिए विधानसभा सदस्यों व विधायकों का भी धन्यवाद किया हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं व आम जन के आशीर्वाद से भाजपा की हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनी हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किए जाएगें।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि आने वाले समय को देखते हुए और समय की जरूरत के अनुसार जब परसीमन लागू हो जाता है तो विधायकों व सांसदों की संख्या बढ़ जाती हैं। केन्द्र ने इस नाते नए संसद भवन को बनाने का काम किया हैं। इसी तर्ज पर हरियाणा में भी नए विधानसभा भवन बनाने की आवश्यकता हैं। इस कार्य के दृष्टिगत प्रक्रिया चल रही है, नया विधानसभा भवन (परिसर) बने यह मेरी प्राथमिकता भी हैं। युवा वर्ग व महिला जनप्रतिनिधियों का अधिक चुना जाना समाज के लिए एक अच्छी शुरुआत हैं।

सार्थक दिशा में देश व प्रदेश आगे बढेगा। हमारा देश युवा देश है और इनके प्रतिनिधित्व का सभी को लाभ भी होगा। महिला जनप्रतिनिधियों के चुने जाने से महिला सशक्तिकरण को जहां बढ़ावा मिला है वहंी महिलाओं से संबंधित जो फैसले है उन्हें भी लेने में आसानी होगी।

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह भी कहा कि विधायकों के लिए ओरिटेंशनल कैम्प व वर्कशॉप लगाई जाएगी, ताकि उन्हें विधानसभा से संबंधित सभी नियमों व विधायी कार्यो के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हो। उन्होंने यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व अन्य द्वारा जो उनका मान सम्मान उसके लिए उनका दिल की गहराईयों से धन्यवाद किया।

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने इस मौके पर यह भी कहा कि पूर्व शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा से उनकी पुरानी मित्रता हैं। सुभाष सुधा ने कुरुक्षेत्र को विकास की दृष्टि से आगे ले जाने में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। आगे भी कुरुक्षेत्र और विकसित हो इस दिशा में उनके सहयोग के साथ कार्य किए जाएगें।

इस मौके पर पूर्व शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने विधानसभा अध्यक्ष का पहुंचने पर स्वागत किया और कहा कि हरविन्द्र कल्याण ने बड़े सरल, मृदभाषी व व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने कहा कि वे सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे जिससे विधानसभा की कार्यप्रणाली में और गुणवत्ता आएगी।

इस अवसर पर सुभाष सुधा ने हरविन्द्र कल्याण को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका मुंह मीठा करवाकर खुशी भी जाहिर की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश के विकास कार्यो में और तेजी लगाकर प्रदेश को उन्नति के शिखर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इस मौके पर पूर्व शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा, विधायक राम कुमार कश्यप, भाजपा जिला प्रधान सुशील राणा के साथ-साथ भाजपा पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें: Mahendragarh News : श्री विष्णु भगवान मंदिर में 2 नवंबर को बनेगा अन्नकूट का प्रसाद