Kurukshetra News भाविप का स्थापना दिवस सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया : पवन गुप्ता

0
252
Foundation day of BVP celebrated as Seva Pakhwada

कुरुक्षेत्र। भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय रतगल व राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेक्टर-8 में विद्यार्थियों के बैठने के लिए टाट व दरियां वितरित की गई। परिषद अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि शाखा कुरुक्षेत्र ने पर्यावरण संरक्षण के तहत दु:खभंजन मंदिर में तुलसी के 200 पौधे फ्री लोगों को अपने घरों में लगाने के लिए दिए। दोनों विद्यालय में संस्था के सदस्यों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। पवन गुप्ता ने बताया कि भारत विकास परिषद की स्थापना 10 जुलाई 1963 को हुई थी। भारत में सभी शाखाएं 26 जून से 10 जुलाई के मध्य सेवा पखवाड़ा पर सेवा कार्यक्रम कर रही है। सुशील सूद ने भी संस्था के बारे में विस्तार से बताया। मुख्यध्यापिका सुखवीर कौर, दोनों विद्यालयों के हेड विनोद गुप्ता व उषा ने संस्था का आभार व्यक्त किया। सेवा प्रकल्प कार्यक्रम में संयोजक सुभाष बंसल, जय प्रकाश पंवार कोषाध्यक्ष, रमेश गुलाटी, डॉ संजय शर्मा मीडिया सचिव, पूर्व अध्यक्ष हरविंदर बंसल, दिनेश बंसल, डॉ एस.एम.गुप्ता डीन नीट फैकल्टी, डॉ विद्या व्रत चिक्कारा, महिंद्र सुमिरान, डॉ हरिप्रकाश शर्मा, आशीष गर्ग, विद्यालय के सुभाष गुप्ता, मधु सरदाना, नीलम, राज बाला, राजन इत्यादि मौजूद रहे।

  • TAGS
  • No tags found for this post.