Kurukshetra News : दीनानाथ अरोड़ा को नियुक्त किया गया हरियाणा कांग्रेस कमेटी लीगल ह्यूमन राइट सेल का वाइस चेयरमैन

0
66
Dina Nath Arora Vice Chairman Haryana Congress Committee Legal Human Rights
 (Kurukshetra News) कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के प्रमुख एडवोकेट एवं पूर्व जज रहे दीनानाथ अरोड़ा को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी लीगल ह्यूमन राइट एवं आरटीआई विभाग का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष के.सी. भाटिया ने उन्हें  नियुक्ति पत्र प्रेषित किया है। दीनानाथ अरोड़ा ने इसके लिए पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष उदय भान, के सी भाटिया पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा का आभार व्यक्त किया है ।इससे पहले दीनानाथ अरोड़ा शहरी कांग्रेस कमेटी थानेसर के अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व अन्य पदों पर भी कार्य करते रहे हैं। इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव पद पर रहते हुए  उन्होंने संगठन को मजबूती के लिए अनेक सराहनीय पग उठाए। दीनानाथ अरोड़ा वर्ष 2008 व 2016 में जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त हुए । उन्होंने अपने कार्यकाल में 6700 केसों का निपटारा किया। केसों के जल्द निपटान के लिए हरियाणा एवं पंजाब हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश आरसी मदान एवं हरियाणा उपभोक्ता मामलों के पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने दीनानाथ अरोड़ा को अवार्ड से सम्मानित भी किया था ।