(Kurukshetra News) लाडवा। भाजपा नेता पवन गर्ग ने दिल्ली चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भारत देश के यशस्वी व लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गर्ग ने कहा कि भाजपा की जीत का श्रेय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके सहयोगियों की कड़ी मेहनत को जाता है।
दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत पर पवन गर्ग ने बधाई एवं शुभकामनाएं
पवन गर्ग ने हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व केबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर, वर्त्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और लोकसभा के सांसद नवीन जिंदल को भी भाजपा की दिल्ली चुनावों में भारी बहुमत से विजयी पर हार्दिक बधाई दी। गर्ग ने कहा कि चारों तरफ भाजपा का बोलबाला है। सभी जन भाजपा की नीतियों से प्रभावित है, क्योंकि भाजपा सरकार सभी वर्गों के हित के लिए कार्य करती है। आप पूरे देश व प्रदेश ने जान लिया है कि भाजपा के हाथोंं में देश सुरक्षित व विकासशील हैं।
यह भी पढ़ें: iPhone 13 की कीमत में कटौती, देखें ऑफर्स
यह भी पढ़ें: Kurukshetra News: कक्षाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का किया आयोजन