आदिवासी महिला को सर्वोच्च पद पर पहुंचा देश ने रचा इतिहास: नायब

0
209
Country has created history for tribal woman to reach highest position: Naib
Country has created history for tribal woman to reach highest position: Naib

इशिका ठाकुर, Kurukshetra News:
सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक गणराज्य के रूप में स्थापित होने के बाद एक आदिवासी महिला को भारत के सर्वोच्च स्थान पर पहुंचाकर भारत ने इतिहास रचने का काम किया है। इस समय 1.3 अरब भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। भारत के जनजातीय समुदाय की बेटी को देश राष्ट्रपति चुना है।

सांसद ने दिल्ली पहुंचकर दी बधाई

सांसद नायब सिंह सैनी दिल्ली में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक ऐसी महिला जिसका जन्म पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में हुआ था। उसे देश का राष्ट्रपति बनाकर देश ने एक स्वर्णिम भारत की शुरुआत की है। द्रौपदी मुर्मू का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, समृद्ध सेवा और अनुकरणीय सफलता भारतीयों को प्रेरित करती है।

वे हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों के लिए आशा की किरण के रूप में उभरी है। द्रौपदी मुर्मू एक श्रेष्ठ विधायक और मंत्री रही हैं। झारखंड के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। वे एक विशिष्ट राष्ट्रपति होंगी, जो सामने से नेतृत्व करेंगी और भारत की विकास यात्रा को मजबूत करेंगी। उन्होंने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति की उम्मीदवारी का समर्थन करने वाले विभिन्न दलों के सभी सांसदों और विधायकों का आभार भी प्रकट किया।