ईडी के दुरुपयोग पर कांग्रेसी नेताओं का सत्याग्रह आंदोलन

0
281
Congress Leaders' Satyagraha Movement on the Misuse of ED
Congress Leaders' Satyagraha Movement on the Misuse of ED

इशिका ठाकुर, Kurukshetra News:
भाजपा की ओर से ईडी के दुरुपयोग के लिए कांग्रेसी सत्याग्रह पर बैठे। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा और विधायक मेवा सिंह की अगुवाई में सत्याग्रह शुरू किया। इन नेताओं का कहना है कि ईडी और दूसरी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। यह सब विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए किया जा रहा है।

सरकार दबा रही विपक्ष की आवाज

Congress Leaders' Satyagraha Movement on the Misuse of ED
Congress Leaders’ Satyagraha Movement on the Misuse of ED

लाडवा विधायक मेवा सिंह ने कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को पहले 9 बार तलब किया। अब सोनिया गांधी को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम पूछताछ के खिलाफ नहीं है, लेकिन दमनकारी नीतियों के खिलाफ हैं। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग और ज्यूडिशियरी संवैधानिक संस्थाएं हैं। इनका दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन

  • TAGS
  • No tags found for this post.