Kurukshetra News : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे थानेसर, सोमवार को कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

0
7
Chief Minister Naib Singh Saini reached Thanesar, will participate in the programs

(Kurukshetra News) कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को हरिद्वार से हवाई मार्ग के जरिए थानेसर पहुंचे। स्थानीय पुलिस लाईन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पहुंचने पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त राजेश जोगपाल, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी ली।

मुख्यमंत्री रविवार को थानेसर पहुंचे यहां से सीधे वह अपने कुरुक्षेत्र स्थित सेक्टर 3 निवास स्थान पर गए जहां पर उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम पूछा।

मुख्यमंत्री सोमवार को कई कार्यक्रमों में शिरकत करेेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट, एसडीएम कपिल शर्मा, एसडीएम पंकज सेतिया, नगराधीश डा. रमन गुप्ता,पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील राणा, भाजपा नेता राजकुमार सैनी, रविन्द्र सांगवान सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण का हुआ जोरदार स्वागत