Kurukshetra News : राज्य मंत्री सुधा के नजदीकी माने जाने वाले चप्पू और बब्बू ने थामा कांग्रेस का दामन

0
44
Chappu and Babbu, considered close to State Minister Sudha, joined Congress.
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा चप्पू और बब्बू का कांग्रेस में शामिल करते हुए

(Kurukshetra News) कुरूक्षेत्र। भाजपा को आज उस समय भारी झटका लगा जब राज्य मंत्री सुभाष सुधा के नजदीकी माने जाने वाले लालपुर बस्ती निवासी अजय गाबा (चप्पू) तथा यशपाल वधवा( बब्बू) ने भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने दोनों बंधुओं को पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया।कांग्रेस में शामिल होने के बाद वधवा बंधुओं ने कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हो रहे हैं। अशोक अरोड़ा ने दोनों का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा दोनों के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी।
अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है।

आज प्रदेश का हर वर्ग भाजपा की नीतियों से दुखी है

अन्य दलों के नेता एवं कार्यकर्ता कांग्रेस में भारी संख्या में शामिल हो रहे हैं। आज प्रदेश का हर वर्ग भाजपा की नीतियों से दुखी है। भाजपा के 10 साल के शासनकाल में जनता त्राहिमाम – त्राहिमाम कर रही है। महंगाई के कारण लोगों का पेट पालना मुश्किल हो गया है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। प्रदेश में व्याप्क भ्रष्टाचार है। दिनदहाड़े व्यापारियों से फिरौती वसूली जा रही है। प्रदेश का युवा वर्ग रोजगार की तलाश में मेहनत मजदूरी करने विदेश की ओर पलायन कर रहा है। भाजपा ने जो चुनावी वादे किए थे कोई भी पूरा नहीं किया। अब चुनाव सिर पर आते देख भाजपा सरकार रेवड़ियां बांटने में लगी हुई है। लेकिन प्रदेश की जनता भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है।

थानेसर शहर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस शहर में 5000 करोड़ विकास के नाम पर खर्च करने के का दावा किया जा रहा है लेकिन हालात बद से बदतर हैं। सड़कें टूटी पड़ी है। पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। जगह-जगह पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। बेसहारा गोवंश सड़कों पर घूम रहा है लेकिन सरकार जनता की इन समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनाएगी और भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।