Kurukshetra News : बीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल द्वारा मेडल विजेता विद्यार्थियों के सम्मान में तिलक सम्मान यात्रा आयोजित

0
68

Kurukshetra News | डॉ. राजेश वधवा | कुरुक्षेत्र। बी.आर. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में 23 मैडल जीत ओवर ऑल ट्राफी को हासिल करने वाले विद्यार्थियों की तिलक सम्मान यात्रा आयोजित की। सम्मान यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौक चौराहों से गुजरी। तिलक सम्मान यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने बच्चों का होंसला बढ़ाया।

लायंस क्लब की तरफ से अध्यक्ष रणवीर सिंह, सचिव विशाल शर्मा, एम.सी. मोहन लाल अरोड़ा, रोटरी क्लब की तरफ से अध्यक्ष मधुर गोयल, सचिव वरुण गुप्ता, जे.सी.आई. कुरुक्षेत्र की तरफ से प्रधान संदीप चोपड़ा, कोषाध्यक्ष राजेश आनंद एवं सैक्टर 17 ऐसोसिएशन के पूर्व प्रधान राजेश्वर गोयल एवं भारत विकास परिषद ने भी तिलक एवं फूलमाला से बच्चों का सम्मान किया। निःसंदेह इस सम्मान से होनहार खिलाड़ियों के मनोबल को एक नई ऊर्जा मिली है।

यह भी पढ़ें : Kurukshetra News : छत्तीस बिरादरी के भाईचारे और जन समर्थन ने बदलाव का मन बनाया : डीडी शर्मा

यह भी पढ़ें : Ambala News : यूपीएचसी छबियाना ने एक बार फिर किया शानदार प्रदर्शन