Kurukshetra News : ब्लाक समिति सदस्य सुखविंदर हंसाला ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन

0
221
Sukhwinder Hansala left Congress and joined BJP
Sukhwinder Hansala left Congress and joined BJP
(Kurukshetra News) कुरुक्षेत्र। ब्लाक समिति के वार्ड 19 के सदस्य सुखविंदर हंसाला रविवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने सर्किट हाउस में सुखविंदर को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। उन्होंने कहा कि सुखविंदर को भाजपा में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
गौर हो कि इससे पहले सुखविंदर कांग्रेस पार्टी में थे। सुखविंदर ने कहा कि वह भाजपा की नीतियों से प्रभावित हुए हैं। राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है लोग केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों से प्रभावित होकर दिन प्रतिदिन भाजपा पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं। आगे भी कई सारे अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता व नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। भाजपा सबका साथ और सबका विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ती जा रही है। उनकी पार्टी द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिसका फायदा आमजन को मिल रहा है।