Kurukshetra News : भाजपा का लक्ष्य सत्ता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण व प्रदेश के विकास के लिए कार्य करना है : डॉ. पवन सैनी

0
68
BJP's aim is to work for the development of the state: Dr. Pawan Saini
जाल खेड़ी में कश्यप समाज के लोगों की बैठकों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी व अन्य।

(Kurukshetra News) बाबैन। लाडवा के पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. पवन सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य सत्ता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण व प्रदेश के विकास के लिए कार्य करना है।
डॉ. पवन सैनी आज जालखेड़ी, भगवानपुर, घिसरपड़ी, जंडौला, बुहावी सहित कई गांवों में कश्यप समाज के लोगों की बैठकों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने लोकसभा चुनावों में भाजपा को समर्थन देने के लिए कश्यप समाज का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के लोग भाजपा सरकार से हिसाब मांग रहे हैं जबकि कांग्रेस को अपने शासन का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता बताएं कि उनके राज में दलितों के ऊपर इतने अत्याचार क्यों हुए थे और योग्य युवाओं का अधिकार छीन कर नौकरिया पैसों में क्यों बेची जाती थी। कांग्रेस के शासन काल में क्षेत्रवाद और भाई भतीजावाद को हावी था और प्रत्येक कार्य में उत्तरी हरियाणा की ही क्यों अपेक्षा की जाती थी। इस अवसर पर जिला सचिव विकास शर्मा, सुरेश कश्यप, रिंकू कश्यप, कालीचरण कश्यप, राजबीर कश्यप, जगदीश कश्यप,  चेतन शर्मा, श्री राम कश्यप, सोमनाथ, रघुबीर कश्यप, कीमती लाल कश्यप, मान सिंह कश्यप, नैब सिंह कश्यप के अलावा कश्यप समाज के अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: Fatehabad News : समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों पर एक्शन टेकन रिपोर्ट भेजे विभाग : उपायुक्त मनदीप कौर

यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : कृषि मंत्री कंवरपाल ने जगाधरी विधानसभा को दी 3 करोड़ 55 लाख के विकास कार्यों की सौगात