Kurukshetra News : न्यू कॉलोनी में खुला भाजपा थानेसर मंडल शक्ति केंद्र कार्यालय

0
194
BJP Thanesar Mandal Shakti Kendra office opened in New Colony
(Kurukshetra News) कुरुक्षेत्र। प्रदेश और थानेसर में तीसरी बार भाजपा की जीत सुनिश्चित करने हेतु थानेसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रचार प्रसार अभियान युद्धस्तर पर जारी है। भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी लगातार जनता के बीच पहुंचकर बीते 10 वर्षों में भाजपा द्वारा केंद्र और प्रदेश में करवाए गए जनकल्याणकारी विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर रहे हैं और जनता से तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने और थानेसर से सुभाष सुधा को भारी मतों से जीताने की अपील भी कर रहे हैं।
इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा रेलवे रोड पर स्थित न्यू कॉलोनी में थानेसर मंडल शक्ति केंद्र कार्यालय की शुरुआत की गई। नगर परिषद की पूर्व अध्यक्षा उमा सुधा ने इस शक्ति केंद्र कार्यालय का रिब्बन काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यालय में पहुंची मातृशक्ति, बुजुर्गों और युवाओं से अपील की कि थानेसर के जागरूक मतदाता 5 अक्टूबर को होने वाले चुनावों में अपनी वोट का प्रयोग जरूर करें और वोट डालने से पहले मंथन जरूर करें कि भाजपा सरकार में जितने विकास कार्य हुए हैं, क्या उतने विकास कार्य थानेसर में 2014 से पहले हुए थे। उन्होंने थानेसर की जनता से अपील की कि जिस प्रकार से थानेसर के सभी गांवों और शहरी क्षेत्र में विकास का पहिया चल रहा है, उसे देखते हुए प्रदेश और थानेसर में तीसरी बार भाजपा के पक्ष में मतदान करें। इस मौके पर भाजपा के थानेसर मंडल अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, मुकंद लाल सुधा, महामंत्री विवेक रावत, गौरव भट्ट, शक्ति प्रमुख श्याम जुनेजा, मुकेश खुराना, जगदीश तलवार, कृष्ण लाल अरोड़ा, वेद तनेजा, गुलशन सूरी, अंकुर सूरी, गौरव जुनेजा, राजकुमार सुधा, अशोक शर्मा, पवन जुनेजा, रवि आहूजा, सुरेंद्र काठपाल, लक्ष्मी अरोड़ा, मीतू जुनेजा, रीमा जुनेजा, संतोष सुधा, उषा सुधा, डॉ. ममता सूद, कैलाश सैनी, वीरा देवी सहित असंख्य गणमान्य लोग और भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।