भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन 25 जुलाई को

0
284
Bharatiya Kisan Union's Demonstration on July 25
Bharatiya Kisan Union's Demonstration on July 25

इशिका ठाकुर, Kurukshetra News:
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की प्रदेश स्तरीय मीटिंग जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने की। मीटिंग में शामलात देह और जुमला मुस्तरका मालकान जमीनें किसानों से वापस लेने का जो आदेश सरकार ने दिया है। इस पर चर्चा की गई। इसके बाद एक बड़ा आंदोलन करने की बात भी कही।

सरकार पर मुस्तर्का की जमीन छीनने का आरोप

Bharatiya Kisan Union's Demonstration on July 25
Bharatiya Kisan Union’s Demonstration on July 25

गुरनाम सिंह ने सयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किए जाने वाले आंदोलन पर कहा कि हमारा सिर्फ नैतिक तौर पर समर्थन रहेगा । गुरनाम सिंह ने कहा कि सरकार की मुस्तर्का की जमीनें किसानों से छीनने का काम कर रही है। यह वह जमीन हैं जो किसानों के खाते से छोड़ी गई थी। इन पर पिछले 60 साल से किसान खेती कर रहे हैं, बल्कि कुछ किसान ने अपनी जमीनें दूसरों को बेच दी है और कुछ पर मकान भी बन चुके हैं।

किसान यूनियन लड़ाई लड़ने का काम करेगी और आने वाली 25 तारीख को सभी तहसीलों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएंगे और आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जो भारत बंद का ऐलान किया है। उस पर गुरनाम सिंह ने कहा उसमें हमारा नैतिक तौर पर सहयोग रहेगा, क्योंकि संयुक्त किसान मोर्चा हमारे संगठन को खुद से अलग कर चुका है।

Bharatiya Kisan Union's Demonstration on July 25
Bharatiya Kisan Union’s Demonstration on July 25

ये भी पढ़ें : कार्तिकेय शर्मा की जीत को लेकर समस्त ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

ये भी पढ़ें : खुल गया प्रगति मैदान सुरंग, पीएम मोदी ने किया टनल और अंडरपास का उद्घाटन