Kurukshetra News : हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है भारतीय जनता पार्टी : सुशील राणा

0
58
Bharatiya Janata Party is going to form the government for the third time in Haryana
(Kurukshetra New) कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के सर्किट हाउस में जिला अध्यक्ष सुशील राणा ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिला पदाधिकारियों की बैठक ली। राणा ने जीत का मंत्र देते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कई चुनावों में अहम भूमिका निभा चुके जिलाध्यक्ष सुशील राणा ने पदाधिकारियों को पूरी तनमयता और जोश से आगामी चुनावों में तैयार रहने को कहा।राणा ने पदाधिकारियों को अपना काम संगठन के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करने को कहा। जिलाध्यक्ष ने कहा की भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही हैं।

नायब सरकार के कामों को सराह रही जनता

उन्होंने कहा कि इस बार विपक्षीयों की जमानत जब्त होगी, आगे कहा कि हरियाणा की जनता इस बार चुनाव में हिसाब मांगने वालों का हिसाब करेगी। इसके आगे उन्होंने कहा बाप -बेटे की जागीर बन चुकी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता खुद ही उनके नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ना चाहते। झूठ की राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी जिसका हरियाणा में कोई अस्तित्व ही नही हैं के हवाई दावे फेल होंगे | पंजाब के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए बोले जो सरकार उच्चतम न्यायालय के आदेश होने के बावजूद हरियाणा को उसके हक का पानी नही दे रही, ऐसी पार्टी के चुनावी दावो को इस बार हरियाणा की जनता धरा शाही करने का काम करेगी |राणा बोले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 90 की 90 विधानसभा की सीटें जीतकर तीसरी बार हरियाणा में अपनी सरकार बनाएगी।इस मौके पर महामंत्री जसविन्द्र सैनी व तेजेन्द्र गोल्डी,जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स,राजेंद्र बाखली, सतपाल मास्टर, रेनू खुगर, विक्रम शर्मा,राहुल शर्मा, गुलशन सैनी, हरविंदर सैनी, तिलक राज अग्रवाल,रोशन बेदी, लाडी पाल, विवेक रावत व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।