Kurukshetra News : हरियाणा से अहंकारी भाजपा सरकार की हो रही है छुट्टी : अशोक अरोड़ा

0
163
Arrogant BJP government is being removed from Haryana : Ashok Arora
गांव प्रतापगढ के पूर्व सरपंच व अन्य लोगों को कांग्रेस में शामिल करवाते पूर्व मँत्री अशोक अरोड़ा।
(Kurukshetra News) कुरुक्षेत्र।  थानेसर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव प्रतापगढ के पूर्व सरपंच व मौजूदा ब्लॉक समिति सदस्य रामकुमार सैनी अपने सैंकड़ों साथियों के साथ पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में भाजपा को छोडक़र कांग्रेस में शामिल हो गए।  इस दौरान उनके साथ रामपाल सैनी, दिनेश सैनी, पंच प्रदीप सैनी, बीर सिंह सैनी, प्रेमदास सैनी, जयसिंह सैनी, लालाराम सैनी, प्रवीण सैनी, लखविंद्र सैनी, मास्टर मामचंद वाल्मीकि, रोशन लाल वाल्मिकी, बलवान, शैलेंद्र सैनी, सुनील सैनी, गुरचरण सैनी, परमजीत सैनी, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सैनी, गुरनाम सैनी व रघुबीर सिंह समेत अन्य लोगों ने कांग्रेस ज्वाईन की। पूर्व मँत्री अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस का पटका पहनाकर सभी को कांग्रेस में शामिल करवाया। अशोक अरोड़ा ने उन्हे विश्वास दिलाया कि कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी लोगों का पार्टी में पूरा मान सम्मान किया जाएगा।

प्रतापगढ के पूर्व सरपंच सैंकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि अब समय आ गया है कि हरियाणा से अहंकारी भाजपा सरकार की छुट्टी हो रही है। हर वर्ग के लोगों का भाजपा से मोह भंग हो गया है। आए दिन लोग भाजपा को छोडक़र कांग्रेस ज्वाईन कर रहे हैं। अब हरियाणा में कांग्रेस की आंधी चल पड़ी है और चुनाव नजदीक आते-आते यह आंधी तूफान में बदलने वाली है। अशोक अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा में बड़े मार्जिन के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष तक भाजपा ने हरियाणा को लूटने व परेशान करने के अलावा कोई काम नहीं किया। हरियाणा की जनता भाजपा के कुशासन से दुखी है। महंगाई दिन प्रतिदिन बढ रही है, भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। युवा वर्ग के लिए इस सरकार ने कोई काम नहीं किया। आज प्रदेश का युवा विदेशों की ओर रुख कर रहा है। साढ़े 9 साल तक किसानों, कर्मचारियों व अन्य वर्गों पर इस सरकार ने लाठियां बरसाई हैं। तीन काले कानून वापिस करवाने के लिए देश के  750 किसानों ने अपना बलिदान तक दे दिया। किसानों के रास्ते में गड्ढे खुदवाए गए व कीलें ठुकवा दी गईं। ऐसी भाजपा सरकार को अब प्रदेश की जनता सबक सीखाने का काम करेगी।