Kurukshetra News : प्राचीन मुल्तान सभा कुरुक्षेत्र ने मनाया मुल्तान जोत महोत्सव

0
64
Ancient Multan Sabha Kurukshetra celebrated Multan Jot Festival
(Kurukshetra News) कुरुक्षेत्र। हर साल की भांति इस साल भी संदेश सरोवर पर प्राचीन मुल्तान सभा ने मुल्तान जोत महोत्सव सिरसा का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर घर स्वीकृत ओम भाई सुभाष भाई महान गायक द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। भजनों पर सभी श्रद्धालु झूम उठे, इसके साथ-साथ फतेहचंद गांधी करमचंद, गुलशन दल चंद्रभान विलेज सुरेंद्र शर्मा ने भी भजन गाकर सभी श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। प्राचीन मुल्तान सभा के प्रधान प्रदीप झाम व वरिष्ठ उप प्रधान फतेहचंद गांधी ने बताया कि जब से मुल्तान जिला पाकिस्तान में से हमारे बुजुर्ग यहां पर आए थे तभी से वह यह त्यौहार हर साल मनाते आ रहे हैं।

11 अगस्त को सैंकड़ों श्रद्धालु हरिद्वार के लिए होंगे रवाना, सुभाष सुधा झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

पहले भजन संध्या का आयोजन किया गया। उसके बाद मुल्तान ज्योत का आयोजन किया गया। उसके बाद हलवे और बोले का प्रसाद बांटा गया। उन्होंने बताया सबसे पहले जोत सन 1911 में भगत रूपचंद पाकिस्तान के मुल्तान से पैदल हरिद्वार लेकर आए थे उसके बाद यह परंपरा चली आ रही है कि 11 तारीख दिन रविवार को कुरुक्षेत्र से हरिद्वार बसों द्वारा सैंकड़ों श्रद्धालु जाएंगे। हर की पैड़ी पर शोभा यात्रा के साथ मुल्तान जोत महोत्सव मनाया जाएगा। वहां पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा हर की पैड़ी पर मुल्तान जोत पूजा पाठ करके प्रवाहीत किया जाएगा। यह त्योहार सावन मास में आता है और भगवान से प्रार्थना भी की जाती है कि देश में सुख शांति का माहौल रहे। मुख्य अतिथि खुखरेन सभा के प्रधान आशीष सभरवाल को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुल्तान सभा के सरक्षक किशनलाल पुंडरी, महासचिव धर्मेंद्र सचदेवा, पे्रम मदान, डॉ सुरेंद्र मेहता, सुनील राजपाल, दीनानाथ अरोड़ा पूर्व जज, जगदीश सचदेवा, राजन चावला एडवोकेट, सुरेश धवन, नीरज गांधी, पंडित मदन मोहन शास्त्री, प्रेम मदन, दो आप आहूजा, दीपक आहूजा, मास्टर ओम प्रकाश, वेद धवन, बलदेव राज डाबरा, महेश तनेजा, दीपक सचदेवा, किशन कुमार सुखीजा, पवन लोटा, सुभाष सुखीजा, राधेश्याम कालड़ा, वीरेन्द्र कुमार सेठी, ओम प्रकाश चोपड़ा, दर्शन लाल मदान, दलीप बतरा, पप्पू सचदेवा, वीरेन्द्र सचदेवा, नंदलाल सेठी, विजय मदान, जीत चोपड़ा, अशोक सचदेवा, प्रवीन सरदाना, पे्रम कुमार ग्रोवर, ज्वाहर लाल, गुलशन ग्रोवर, बलबीर सचदेवा, पवन झांब, कृष्ण अरोड़ा, अनिल कुमार बतरा, लेखराज, गोविन्द मल्तानी, मनीष ढींगड़ा, सुरेश सेठी, अमित गिरधर, श्याम चौधरी, शेखर सचदेवा, सुरेश मल्होत्रा, सचिन अरोड़ा, अशोक कुमार, चुन्नी लाल, महेश छाबड़ा, जतिन सचदेवा, राघव सचदेवा, जोगिन्द्र अरोड़ा, कमल कुमार, डॉ. अशोक सरदाना आदि उपस्थित थे।
प्राचीन मुल्तान सभा के प्रधान प्रदीप झांब ने बताया कि 11 अगस्त को सुबह 6 बजे एसी बसें निशुल्क हरिद्वार के लिए रवाना होंगी। जिसके मुख्यातिथि शहरी निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा बसों को झंडी देकर रवाना करेंगे।