(Kurukshetra News) कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की कार्ययोजना को लेकर कुरुक्षेत्र भाजपा जिला अध्यक्ष तेजीन्द्र सिंह (गोल्डी) खैहरा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्षों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करना था।
बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने और कार्यक्रमों की व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार के लिए रणनीति पर चर्चा की गई : शैलेश वत्स
मीडिया प्रभारी शैलेश वत्स ने बताया कि बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने और कार्यक्रमों की व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार के लिए रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष तेजीन्द्र खैहरा ने पार्टी कार्यकर्ताओं की आगामी कार्यक्रमों क लिए ड्यूटी लगाई व सबसे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की।
तेजीन्द्र सिंह गोल्डी ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का दिन है। यह हमारे पार्टी के सफर और संघर्ष की उपलब्धियों का प्रतीक है।
हमें इसे पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाना है।” बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा स्थापना दिवस के दिन आयोजित कार्यक्रमों, प्रभात फेरी, संवाद सत्र, और जनसम्पर्क अभियान जैसे विभिन्न आयोजनों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर पार्टी के मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रमों की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर भी विचार व्यक्त किए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भाजपा स्थापना दिवस को एक समर्पण और उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।
इस बैठक में जिला महामंत्री जस्वीन्द्र सैनी,जिला मीडिया प्रभारी शैलेश वत्स,उपाध्यक्ष देवी दयाल घराडसी,रोशन बेदी, अनु माल्यान, ओमबीर लालड़, जिला सचिव सतपाल मास्टर, रेनू खुगर, आई टी प्रमुख विक्रम शर्मा, गुलशन सैनी, ललित मट्टा, मंडल अध्यक्ष,बाबू राम,विकास शर्मा, सुनील चौधरी, विवेक रावत, शिव गुप्ता, सुखबीर ईशाक,नरेंद्र जांगड़ा,रमेश सैनी, अमरेंद्र सिंह,सर्वजीत सहीत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: Apple Foldable iPhone के फीचर्स लीक, देखें संभावित प्राइस
यह भी पढ़ें: Tata Nexon कॉम्पैक्ट सेगमेंट में जबरदस्त ग्राउंड कलियरैंस और सेफ्टी