kurukshetra News हर हाल मे पकड़े जाएंगे फायरिंग करने वाले आरोपी : राजीव जैन

0
155
accused of firing will be caught

कुरुक्षेत्र। हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मिडिया सलाहकार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन ने लाडवा के व्यापारी अंकुश गोयल के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग और कुरुक्षेत्र के वकील अश्वनी गुप्ता के घर हुई फायरिंग की घटनाओं की जानकारी लेने के बाद आश्वस्त किया कि दोषी हर हाल में जल्द ही पकडेÞ जाएंगे। बुधवार को राजीव जैन कुरुक्षेत्र के पदाधिकारियों मित्रसेन गुप्ता, सुशील कंसल, तरसेम मित्तल, राजीव गर्ग, श्याम गर्ग, लाडवा के प्रधान दुर्गेश गोयल के साथ वारदात सथल पर पंहुचे और पीड़ितों से बातचीत की। उन्होंने पुलिस विभाग के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल से बातचीत कर सख्ती से कार्यवाही करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से व्यापारियों और अन्य लोगों में दहशत का माहौल है। पीड़ित अंकुश गोयल और अश्वनी गुप्ता ने बताया कि हमारी कोई जाति दुश्मनी भी नहीं है, इस तरह की घटनाएं व्यापारियों में दहशत फैलाकर फिरौती वसूलने के उद्देश्य से की जा रही है।