(Kurukshetra News) लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लाडवा में आधुनिक सुविधाओं से लैस तीन मंजिला विश्राम गृह बनाया जाएगा। इस परियोजना की अनुमति लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दे दी है। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 16 करोड़ रुपए का बजट खर्च होगा। इस प्रोजैक्ट पर शीघ्र कार्य शुरू करने के आदेश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए गए है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को देर सायं पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लाडवा हल्का में सडक़ों, गलियों, पीने के पानी, सीवरेज, सामुदायिक केन्द्रों,चौपालों सहित गांव और शहरों में समान रूप से छोटी और बड़ी परियोजनाओं पर तेज गति के साथ कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी, प्रोजेक्ट पर खर्च होगा करीब 16 करोड़ का बजट
इस हल्का में करोड़ों रुपए के विकास कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लाडवा में लोक निर्माण विभाग का पुराना विश्राम गृह है। इस विश्राम गृह के साथ ही विभागीय जमीन पर आधुनिक सुविधाओं से लैस नए विश्राम गृह का निर्माण करने के प्रोजेक्ट को अनुमति दे दी है। उन्होंने कहा कि नया रेस्ट हाउस तीन मंजिला होगा, इसमें सीएम सूट सहित करीब 7 कमरों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 70 लोगों की कैपेसिटी का आधुनिक सुविधाओं से लैस कॉन्फ्रेंस रूम का निर्माण भी इस विश्राम गृह में होगा। इस विश्राम गृह में डायनिग हॉल के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस विश्राम गृह के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए गए है। यह अधिकारी जल्द ड्राइंग बनाने के साथ-साथ अन्य औपचारिकताओं की टेंडर प्रक्रिया शुरू करेंगे।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को परियोजना को शुरू करने के दिए आदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडवा शहर में अंबेडकर चौक से कुरुक्षेत्र की तरफ नगरपालिका की सीमा तक फैंसी लाईट लगाने के आदेश दिए गए है। इस विकास कार्य पर सरकार की तरफ से 1 करोड़ 9 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इस परियोजना पर जल्द कार्य शुरू करने के आदेश नपा अधिकारियों को दिए गए है। इसके साथ ही शहर में 16 और छोटे और बड़े विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। इन विकास कार्यों के लिए सरकार की तरफ से 4 करोड़ 96 लाख रुपए का बजट पारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों को निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के साथ-साथ निर्माण कार्य की सामग्री की गुणवत्ता पर भी विशेष फोकस रखना होगा। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी,भाजपा के जिला अध्यक्ष तजेन्द्र सिंह गोल्डी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन धर्मवीर डागर, भाजपा नेता डॉक्टर गणेश दत्त, नपा अध्यक्ष साक्षी खुराना, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, अंकुश गोयल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: Apple Foldable iPhone के फीचर्स लीक, देखें संभावित प्राइस
यह भी पढ़ें: 1.5 Ton Best AC बेहतरीन छूट, और बिजली की बचत भी, अभी खरीदें