Kurukshetra News : शहर की 15 सडक़ों के नवनिर्माण पर खर्च होगा 17 करोड़ का बजट–सुभाष सुधा

0
112
शहर की 15 सडक़ों के नवनिर्माण पर खर्च होगा 17 करोड़ का बजट--सुभाष सुधा
  • पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने किया सडक़ निर्माण कार्य का शुभांरभ
  • सडक़ निर्माण कार्य पर सरकार खर्च करेगी करीब 54 लाख का बजट
  • चेयरमैन माफी ढांडा व पूर्व पार्षद दरबारा सैनी ने भी की कार्यक्रम में शिरकत

(Kurukshetra News) कुरुक्षेत्र। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि शहर की 15 सडक़ोंं के नवनिर्माण कार्य पर प्रदेश सरकार की तरफ से करीब 17 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। इन सडक़ों के नवनिर्माण कार्य को जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए कुछ औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार शहर की 15 सडक़ों के नवनिर्माण की योजना को तैयार किया गया है

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सेक्टर 5 में नगरपरिषद की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, नगरपरिषद थानेसर की चेयरमैन माफी ढांडा, पूर्व पार्षद दरबारा सैनी, महिन्द्र मेहत्ता ने विधिवत रूप से केडीबी रोड से सेक्टर 5 मार्किट तक करीब 54 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सडक़ निर्माण कार्य का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार शहर की 15 सडक़ों के नवनिर्माण की योजना को तैयार किया गया है। इसमें से सेक्टर 5 की मार्किट तक बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और 1 या 2 दिन में ही पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगरपरिषद थानेसर की तरफ से अब चेयरमैन माफी ढांडा और सभी पार्षदों के सहयोग से तीन गुणा तेज गति के साथ विकास कार्य करवाएं जाएंगे। इस शहर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सबका साथ,सबका विकास की नीति को आधार मानकर विकास कार्य करवाएं जाएंगे। इस शहर में अधिकतर सडक़ों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और शेष सडकों का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इन सडक़ों के निर्माण कार्य का बजट कुछ माह पहले पारित कर दिया गया था।

Kurukshetra News : विपक्षी दल भी चुपके-चुपके घर बैठकर तारिफ कर रहे है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों की:नायब सिंह सैनी