Kurukshetra News : जिला पुलिस के 77 सहायक उप निरीक्षक पदोन्नत होकर बने उप निरीक्षक 

0
69
77 assistant sub-inspectors of district police were promoted to the post of sub-inspector
(Kurukshetra News) कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस कुरुक्षेत्र के 77 सहायक उप निरीक्षकों को पदौन्नत करके उपनिरीक्षक बनाया गया है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा व पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मंडल अम्बाला से सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत करने के आदेश प्राप्त हुए थे।
पुलिस महानिरीक्षक के आदेशों की पालना करते हुए पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र जशनदीप सिंह रंधावा ने सहायक उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार  को दूसरा स्टार लगाकर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात रविन्द्र कुमार, गुरदेव सिंह, संजीव कुमार, रामपाल, रणदीप सिंह, हरबंस लाल, गुरविंद्र सिंह, नरेश कुमार, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, मोहिंद्र  सिंह, सुरजीत सिंह, जलविंद्र सिंह, अशोक कुमार, जय किशन, संजय कुमार, सुधीर कुमार, रवि कुमार, संजीव कुमार, कमल कुमार, लक्ष्मण सिंह, सुखवंत सिंह, सुनील कुमार, बहादुर सिंह, देवेन्द्र कुमार,सत्यपाल, सुखदेव सिंह, रंधीर सिंह, महीपाल, संदीप कुमार, तेजबीर सिंह, जसबीर सिंह, मोहिन्द्र सिंह, सतविन्द्र सिंह, सतीश कुमार, सुदेश कुमार, जय कुमार, सुभाष सिंह, जसवंत सिंह, बलदेव सिंह, राजेश कुमार, जोगिन्द्र सिंह, सुशील पाल,जगदीश चन्द्र, शमशेर सिंह, नवनीत सिंह, सतीश कुमार, रामेश्वर दास, देवी सिंह,राजेश कुमार,मनोज कुमार , जुगल किशोर,रामेश्वर सिंह,जरनैल सिंह, अशोक कुमार,रोशन लाल, हंसराज, रमेश कुमार, राजेन्द्र कुमार, जरनैल सिंह, नरेश कुमार, प्रदीप कुमार, बलविन्द्र पाल, सुनील कुमार, जसमेर सिंह, मनोज कुमार, रविन्द्र पाल, सुनील कुमार, पंकज कुमार, बहादुर सिंह, बलराज सिंह, मोहिन्द्र सिंह, संजय कुमार, मेवा देवी, पलविन्द्र कौर, सरोज बाला, सीमा बाला, कर्मजीत कौर व सुमन देवी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र जशनदीप सिंह रंधावा सहित जिला के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पदौन्नत उप निरीक्षको को शुभकामनाएं दी।