Kurukshetra News : ब्लॉक समिति के 6 सदस्यों ने राज्य मंत्री के नेतृत्व में भाजपा की ज्वाइन राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने अन्य पार्टियों से आए ब्लॉक समिति के सदस्यों का किया स्वागत

0
113
6 members of the Block Committee joined BJP under the leadership of the Minister of State. Minister of State Subhash Sudha welcomed the Block Committee members from other parties.
(Kurukshetra News) कुरुक्षेत्र। शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा के नेतृत्व में वीरवार को ब्लॉक समिति के 6 सदस्यों ने भाजपा पार्टी जॉइन की। इस अवसर पर राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने अन्य पार्टियों को छोडक़र भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सभी ब्लॉक समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में सभी सदस्यों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उनके द्वारा जो भी कार्य बताए जाएंगे उन्हें भी पहले किए गए कार्यों की तरह जल्द पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर सुभाष सुधा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक बहुत बड़ा संगठन है जिसमें काफी लोग लगातार आस्था जताते हुए पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं।

नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों से प्रभावित होकर व उनकी कार्यशैली को देखते हुए आज ब्लॉक समिति के इन सदस्यों ने भाजपा में आस्था जताई है

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों से प्रभावित होकर व उनकी कार्यशैली को देखते हुए आज ब्लॉक समिति के इन सदस्यों ने भाजपा में आस्था जताई है। निकाय राज्य मंत्री ने कहा कि आज ब्लॉक समिति वार्ड नंबर 13 रतन डेरा से संदीप, वार्ड 11 गांव पलवल से विकास, वार्ड 9 गांव उमरी से सुनील कुमार, वार्ड 6 गांव गादली से अमरिंदर, गांव कसेरला से अनिल कुमार ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है।ब्लॉक समिति के सदस्यों को पार्टी ज्वाइन करने के बाद सुभाष सुधा ने कहा कि अगर आप डेवलपमेंट के नाम पर गांव में देखे तो आपको पता चलेगा कि जीवन भर में शायद ही कभी इतना विकास हुआ हो। इतना ही नहीं चाहे गांव हो या शहर हर जगह विकास कार्य पूरी गति के साथ किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मेरिट के आधार पर ही बिना पर्ची और खर्ची के युवाओं को नौकरी दी है। पहले जहां नौकरियां धन और बल के बल पर मिलती थी लेकिन अब नौकरियां पढऩे वाले बच्चों को मिल रही है।
इसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं बरता जा रहा है। जो बच्चा चाहे वह किसी भी समाज का हो अमीर हो या गरीब हो जो पढेगा लिखेगा वही नौकरी लगेगा, क्योंकि पढ़ा लिखा कर्मचारी ही अच्छे कार्य कर सकता है। इस अवसर पर ब्लॉक समिति से समिति के सदस्यों ने भाजपा पार्टी में आस्था जताते हुए कहा कि उन्होंने मंत्री जी की कार्यशैली से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है। उन्होंने कहा कि मंत्री जी ने हमारे एक फोन कॉल पर ही कई विकास कार्य करवाए हैं। जब भी हमें उनकी जरूरत पड़ती थी तो वह हर समय हमें तैयार मिलते हैं।इसलिए अब भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है जिसका पूरा श्रेय मंत्री जी को जाता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में वे भारतीय जनता पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी और लगन के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ उनके समर्थक भी मौजूद थे।

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने की भाजपा मे जॉइनिंग

वीरवार को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने उनके निवास स्थान पर भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताते हुए पार्टी ज्वाइन की।इस अवसर पर साहिल सुधा ने कहा कि दिन प्रतिदिन भारतीय जनता पार्टी का कुनबा बढ़ता जा रहा है। लोगों में विकास कार्य व मंत्री जी की कार्यशैली को देखते हुए लगातार भारतीय जनता पार्टी के संगठन को लोग मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को पार्टी ज्वाइन करने वालों में अंश वधवा, अरमान वधवा, जतिन, गौतम पारुथी, रोहन पारथ सिंगला, शुभम सिंगला, रोहित सैनी, भाविक जैन, कृष गर्ग, अंशुल गर्ग, उमंग मित्तल, कुणाल कपूर, जसविंदर सिंह, रमनदीप सिंह, मनी व वंश बत्रा ने पार्टी ज्वाइन की है। इस अवसर पर साहिल सुधा ने कहा कि पार्टी की नियति व नीतियां स्पष्ट है और युवाओं का भविष्य भारतीय जनता पार्टी में ही सुरक्षित है।