(Kurkshetra News) कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल के 55वें जन्मदिन के अवसर पर ब्रह्म सरोवर के तट पर स्थित प्राचीन श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में हवन यज्ञ करवाया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि इंद्री के विधायक एवं चीफ विहिप रामकुमार कश्यप ने भाग लेकर यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली। विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल अपने पिता स्व. ओपी जिंदल के दिखाए रास्ते पर चलते हुए समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर अग्रसर हैं। ऐसे बहुत कम लोग होते हैं। जो दूसरों की जीवन शैली को सुधारने के लिए भी काम करते हैं। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल किस्मत के धनी व्यक्ति हैं।

जन्मदिन पर जगह-जगह हवन यज्ञ : राम कुमार कश्यप

जिनके लोकसभा क्षेत्र में इतने समर्थक और प्रशंसक हैं कि वे उनके जन्मदिन पर जगह-जगह हवन यज्ञ, पौधारोपण, रक्तदान शिविर जैसे कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इससे उनके नेतृत्व के लोकप्रियता जग जाहिर होती है। हवन यज्ञ में भाजपा के महामंत्री तेजेंद्र खैरा गोल्डी ने भी अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए यह बेहद गर्व की बात है कि पार्टी ने नवीन जिंदल जैसे व्यक्ति को सांसद के रूप में चुनने का मौका इस क्षेत्र की जनता को दिया। उनके समर्थकों ने यज्ञ में आहुति डालकर अपने सांसद के लंबे जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord CE4 पर 7000 की छूट, देखें एक्सचेंज ऑफर