कुलदीप सिंह वैद ने पंजाब कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के चेयरमैन का पदभार संभाला

0
330
Kuldeep Singh Vaid takes over as chairman of Punjab Congress SC Department

दिनेश मौदगिल, लुधियाना:

  • आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी होगी और मजबूत: दीपक हंस

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एससी डिपार्टमेंट के चेयरमैन नियुक्त किए गए पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद द्वारा चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में अपना पदभार संभाल लिया है।

प्रदेश कांग्रेस के एससी डिपार्टमेंट के कन्वीनर दीपक हंस ने पूर्व विधायक और पूर्व डिप्टी कमिश्नर, कुलदीप सिंह वैद जैसे सूझवान और जिम्मेदार नेता को पंजाब कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट का चेयरमैन बनाने के लिए पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया। उनकी नियुक्ति आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी को और मजबूत करने का कार्य करेगी। उन्होंने भरोसा दिया कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर संगठन की मजबूती हेतु कार्य करेंगे व पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर मौजूद रहे

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के एससी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय चेयरमैन राजेश ललोटिया, सांसद मनीष तिवारी, सांसद डॉ अमर सिंह, सांसद मोहम्मद सदीक, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक राजकुमार चब्बेवाल पूर्व चेयरमैन, पवन दीवान भी विशेष तौर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : फूलों से महकेगी कर्ण नगरी नगर निगम स्थापित करेगा अपनी नर्सरी

Connect With Us: Twitter Facebook