Koshimbir salad recipe : जानिए महाराष्ट्रीयन सलाद कोशिंबीर की रेस‍िपी

0
197
koshimbir salad recipe

koshimbir salad recipe: महाराष्ट्रीयन सलाद कोशिंबीर एक स्वादिष्ट सलाद है जिसे आप कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं। इसे आमतौर पर खाने के साथ परोसा जाता है और यह ताजगी और पौष्टिकता से भरपूर होता है-

सामग्री:

ककड़ी, टमाटर, प्‍याज, हरा धन‍िया, हरी म‍िर्च, दही, नमक, नींबू का रस, जीरा पाउडर, गाजर और मूंगफली

विधि:

सबसे पहले ककड़ी, गाजर, टमाटर और प्याज को बारीक काट लें।
हरा धनिया और हरी मिर्च भी बारीक काट लें।
एक बड़े बर्तन में कटी हुई सब्जियों को डालें।
इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, बारीक कटा हुआ टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।
इसमें ताजा दही डालें और अच्छी तरह से मिलाएं ताकि सभी सब्जियां दही के साथ अच्छी तरह से मिल जाए।

म‍िश्रण में स्वादानुसार नमक, जीरा पाउडर और नींबू का रस डालें।
अगर आप चाहें तो मूंगफली का पाउडर भी डाल सकते हैं, जिससे इसमें एक कुरकुरी बनावट और स्वाद आ जाता है।
सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं ताकि मसाले और दही पूरे मिश्रण में समान रूप से फैल जाएं।
तैयार कोशिंबीर को तुरंत परोसें। आप इसे अपने मुख्य भोजन के साथ सलाद के रूप में परोस सकते हैं।

महाराष्ट्रीयन सलाद कोशिंबीर के न्‍यूट्र‍िशन

100 ग्राम महाराष्ट्रीयन सलाद कोशिंबीर में करीब 50 कैलोरीज होती हैं। इसके अलावा सलाद में 3.50 ग्राम कार्ब्स, 1.80 ग्राम प्रोटीन, 3 ग्राम फैट और 0.45 ग्राम फाइबर पाया जाता है। महाराष्ट्रीयन सलाद कोशिंबीर में कई पोषक तत्व होते हैं जो इसे एक हेल्‍दी मील बनाते हैं। इसमें ताजी सब्जियों का इस्‍तेमाल किया जाता है, जैसे- ककड़ी, गाजर, टमाटर और प्याज होता है, जो विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होते हैं। कोशिंबीर में ककड़ी, गाजर और टमाटर का इस्‍तेमाल किया जाता है, जो विटामिन-ए और सी का बेहतरीन स्रोत हैं। ये विटामिन्स इम्‍यून‍िटी को मजबूत बनाते हैं और आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।

कोशिंबीर में सब्जियों के कारण उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। इसमें दही का इस्तेमाल किया जाता है, जो प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। ये हड्डियों को मजबूत रखने और मांसपेशियों के विकास के लिए जरूरी होते हैं। कोशिंबीर में मौजूद ककड़ी और टमाटर में पोटैशियम की पर्याप्त ज्‍यादा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है।

कोशिंबीर खाने के फायदे-

कोशिंबीर सलाद में सब्‍ज‍ियां होती हैं ज‍िससे शरीर को व‍िटाम‍िन्‍स और म‍िनरल्‍स म‍िलते हैं और शरीर की इम्‍यून‍िटी मजबूत बनती है।
कोशिंबीर खाने से पाचन में सुधार होता है। कोश‍िंबीर में दही पाया जाता है। दही में पाए जाने वाले प्रोबायोट‍िक्‍स गुड बैक्‍टीर‍िया को बढ़ावा देते हैं ज‍िससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है।
कोशिंबीर एक कम कैलोरी वाला सलाद है, जो वजन घटाने के लिए जरूरी है। इसे खाने से पेट भरता है और कैलोरी की मात्रा कम होने के कारण यह वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो इसे अपनी डाइट में शाम‍िल करें।
सब्‍ज‍ियों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और हृदय रोगों के खतरे को कम करते हैं।
कोशिंबीर में इस्‍तेमाल होने वाली ताजी सब्जियों में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा होती है, जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है।
कोशिंबीर में शामिल ककड़ी और टमाटर जैसे सब्जियों में पानी की मात्रा ज्‍यादा होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है।