Delhi Crime News : पति की सच्चाई जानना अंजलि के लिए घातक साबित हुआ

0
146
Delhi Crime News : पति की सच्चाई जानना अंजलि के लिए घातक साबित हुआ
Delhi Crime News : पति की सच्चाई जानना अंजलि के लिए घातक साबित हुआ

महिला की हत्या के आरोप में पति सहित दो अन्य गिरफ्तार

Delhi Crime News (आज समाज), नई दिल्ली : अंजू उर्फ अंजली (35) लुधियाना से पति के साथ दिल्ली घूमने आई थी। लेकिन उसे नहीं पता था की दिल्ली का यह सफर उसके जीवन का अंतिम सफर होगा। जिस पति के साथ वह खुशी-खुशी घूमने के लिए दिल्ली पहुंची थी आखिर वही पति अपने साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार देगा। हालांकि मृत महिला का आरोपी पति अभी पुलिस की पकड़ से दूर है लेकिन हत्या में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है कि आखिर क्यों उन्होंने महिला की हत्या की। मामला विवेक विहार के सत्यम एंक्लेव स्थित एक मकान का है।

पति को अन्य पुरुषों के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया

समलैंगिक रिश्तों के कारण महिला का कत्ल किया गया। 23 मार्च को मकान मालिक विवेकानंद, सोनू और आशीष मकान में अनैतिक कार्य कर रहे थे। अंजू ने इन्हें देखा तो तीनों ने पोल खुलने के डर से उसको मार डाला। बाद में लाश को कंबल में लपेटकर बैग में डालकर बेड बॉक्स में छिपा दिया था। मकान मालिक विवेकानंद मिश्रा से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि तीन लोगों ने मिलकर महिला की हत्या की थी।

सभी बिहार के सुपौल के रहने वाले

सभी बिहार के सुपौल के रहने वाले हैं। आरोपी ने बताया कि अंजू वह मूलरूप से लुधियाना की रहने वाली थी। इसके माता-पिता लुधियाना में ही रहते हैं। कई साल पहले अंजू की उसके रिश्तेदार आशीष से शादी हुई थी। अंजू अपने पति और रिश्ते के देवर सोनू के साथ सोमवार को दिल्ली घूमने आई थी। विवेकानंद ने बताया कि सोमवार देर रात को ही तीनों ने मिलकर अंजू की ईंट से वार कर हत्या की। बाद में शव कंबल में लपेटा। इसके बाद उसे एक बैग में डालकर बेड बॉक्स में छिपा दिया। हत्या की वजह के बारे में विवेकानंद बार-बार अपने बयान बदल रहा है। वहीं सोनू ने समलैंगिक होने के खुलासे के डर से हत्या की बात स्वीकार की है।

शव को मेरठ के पास नहर में लगाना था ठिकाने

पूछताछ में आरोपी विवेकानंद ने बताया कि हत्या के बाद शव बैग में डालकर फिलहाल बेड में छिपा दिया। साजिश के तहत शव मेरठ के पास गंग नहर में फेंकना था। वारदात के बाद वह डर गए और रात को फ्लैट छोड़कर जयपुर भाग गए, लेकिन सोनू और विवेकानंद को लगा कि शव ठिकाने नहीं लगाया तो वह पकड़े जाएंगे।

ये भी पढ़ें : Delhi Road Accident : पेड़ से टकराई कार, दो की मौत, दो घायल