स्मार्ट टीवी को अपडेट नहीं करने से हो सकता है नुकसान
Smart TV (आज समाज) नई दिल्ली: स्मार्ट टीवी लोगों के मनोरंजन क प्रमुख साधान है। यह एक मल्टी-फीचर डिवाइस है। जो इंटरनेट के जरिए हमें कई तरह की सुविधाएं प्रदान करता है। आज सभी के घर में टीवी की जगह स्मार्ट टीवी ने ले ली है, लेकिन क्या आप जानते है कि जैसे हम अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप को समय-समय पर अपडेट करते है। उसी तरह स्मार्ट टीवी को भी समय-समय पर अपडेट करना जरूरी है। स्मार्ट टीवी को अपडेट नहीं करने से आपको नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि स्मार्ट टीवी अपडेट करने के क्या फायदे हैं और इसे नजरअंदाज करने से आपको क्या नुकसान हो सकता है।
कार्यक्षमता को सुधारना
स्मार्ट टीवी अपडेट का मुख्य उद्देश्य उसकी कार्यक्षमता को सुधारना और नई सुविधाएं जोड़ना होता है। टेक्नोलॉजी के लगातार विकसित होने के कारण कंपनियां समय-समय पर अपने सॉफ्टवेयर में सुधार करती रहती हैं, जिससे यूजर्स को बेहतर अनुभव मिले। यदि आप अपने स्मार्ट टीवी को अपडेट नहीं करते हैं, तो यह धीरे-धीरे पुरानी तकनीक पर काम करने लगेगा और कई एप्स या फीचर्स सही तरीके से काम नहीं करेंगे।
स्मार्ट टीवी अपडेट करने के फायदें
- हर अपडेट में कुछ न कुछ बग फिक्स किए जाते हैं और टीवी की स्पीड को बेहतर बनाया जाता है। इससे आपका स्मार्ट टीवी ज्यादा स्मूथ और लैग-फ्री अनुभव देता है।
- इंटरनेट से कनेक्टेड डिवाइस साइबर हमलों के खतरे में रहते हैं। स्मार्ट टीवी में भी कई बार हैकिंग और डेटा चोरी का खतरा बना रहता है। नए अपडेट्स सुरक्षा में सुधार लाते हैं और संभावित साइबर हमलों से बचाव करते हैं।
- कई बार सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए नए फीचर्स जोड़े जाते हैं, जैसे कि नई स्ट्रीमिंग एप्स, बेहतर यूजर इंटरफेस, स्क्रीन मिररिंग में सुधार आदि। इससे आपको बिना नया टीवी खरीदे ही लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का आनंद मिलता है।
- नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, अमेजन प्राइम जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अपने एप्स को समय-समय पर अपडेट करते हैं। यदि आपका स्मार्ट टीवी पुराना सॉफ्टवेयर इस्तेमाल कर रहा है, तो यह संभव है कि कुछ एप्स सही से काम न करें या पूरी तरह से बंद हो जाएं।
- टीवी के पुराने सॉफ्टवेयर में कई बार छोटी-छोटी समस्यां आती हैं, जैसे कि टीवी का अचानक बंद हो जाना, वाई-फाई से डिस्कनेक्ट हो जाना या रिमोट का सही से काम न करना। सॉफ्टवेयर अपडेट से इन समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
स्मार्ट टीवी को कैसे अपडेट करें
- स्मार्ट टीवी को वाई-फाई से कनेक्ट करें।
- टीवी की सेटिंग्स ओपन करें और सॉफ्टवेयर अपडेट या सिस्टम अपडेट का विकल्प चुनें।
- यदि नया अपडेट उपलब्ध है, तो इसे डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
- अपडेट पूरा होने के बाद टीवी को दोबारा चालू करें ताकि सभी बदलाव लागू हो जाएं।
ये भी पढ़ें : 11.5-इंच की स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ टैबलेट Honor Pad X9a