Himachal Nalagarh News : केएल ठाकुर ने कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपा : मुख्यमंत्री 

0
7
केएल ठाकुर ने कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपा : मुख्यमंत्री 
केएल ठाकुर ने कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपा : मुख्यमंत्री 
 ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हरदीप बाबा के लिए नालागढ़ में किया चुनाव प्रचार 
Himachal Nalagarh News (आज समाज)नालागढ़। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर के काले कारनामों के कारण नालागढ़ का नाम इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा। यह इतिहास में पहली घटना है कि निर्दलीय विधायक इस्तीफा देकर विधायक का ही चुनाव दोबारा लड़ रहे हैं। केएल ठाकुर बिके व्यापारी हैं।
उन्होंने 14 महीने सारे काम करवाने के बावजूद कांग्रेस सरकार की पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक की नीयत में लालच है, इसलिए वह बिक गए। कमल ख़रीदककर चुनाव लड़ रहे पूर्व निर्दलीय विधायकों के साथ भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता नहीं हैं। वह बिके हुए विधायकों को भाजपा टिकट देने से निराश हैं।
मुख्यमंत्री ने ये बातें नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के किरपालपुर, रामशहर, नंड, स्वारघाट व गुरूकुंड में कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप बाबा के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहीं। ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि राज्यसभा के चुनाव के दौरान छह कांग्रेस विधायकों ने भी पार्टी को धोखा देकर भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया। वह भाजपा की राजनीतिक मंडी में बिक गए थे। राज्यसभा चुनाव के अगले दिन बजट पास होना था, लेकिन कांग्रेस के छह विधायक विधानसभा से गैरहाजिर रहे। उन्होंने भाजपा को अपना ईमान बेच दिया था। कांग्रेस विधायक व्हिप लागू होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिए गए, उसके बाद उपचुनाव हुआ जिसमें 6 में से 4 पूर्व विधायकों को जनता ने कड़ा सबक सिखाया और कांग्रेस को जीत दिलाई।
SHARE