kitchen tips: अगर आपका भी छोटा किचन है आजमाएं ये ट्रिक्स

0
150
अगर आपका भी छोटा किचन है आजमाएं ये ट्रिक्स

kitchen tips: हम सभी ने सुना है कि रसोई घर का दिल होता है, लेकिन रसोई में ही चीजें सबसे ज्यादा अव्यवस्थित रहती हैं। अब बताइए कि आपका दिल भी मेसी हो तो कैसा लगेगा? कई बार जल्दबाजी में हम बर्तन बेतरतीब ढंग से दराज में फेंके जाते हैं। छोटे-छोटे टूल्स और अप्लायंसेस काउंटर स्पेस ले लेते हैं। बर्तन और पैन अलमारियों में भरे होते हैं।

अव्यवस्थित रसोई न केवल कम आकर्षक लगती है, बल्कि इसके कारण किचन में काम करना और सफाई करना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आपका भी छोटा किचन है और आप खुला स्पेस पाने के साथ बर्तनों को व्यवस्थित रखना चाहते हैं, तो हम आपको बताने वाले हैं कि आपको क्या करना चाहिए।

1. अंडर-कैबिनेट हुक:

खाना बनाने के लिए हमारे पास छोटे-बड़े सभी तरह के बर्तन,पैन और मापने वाले कप- चम्मच भी होते हैं। उन्हें ऐसे ही किसी कैबिनेट में फेंक देने से अच्छा है कि अच्छी तरह रखा जाए। आप इन चीजों को स्टोर करने के लिए अंडर-कैबिनेट हुक को आजमा सकते हैं। हर तरह के बर्तनों को लटकाने के लिए हुक या रेल लगाकर अपने कैबिनेट के नीचे का उपयोग करें। इससे अक्सर इस्तेमाल होने वाली चीजें हाथ की पहुंच में रहती हैं और साथ ही दराज या काउंटर की जगह खाली रहती है।

2. ड्रॉइर डिवाइडर्स:

आपके किचन में तरह के बर्तनों का इस्तेमाल होता ही होगा। ऐसे में सारे बर्तनों को एक साथ रखने से वे खराब हो सकते हैं। इसलिए अच्छा है कि आप बर्तनों को व्यवस्थित करने के लिए ड्रॉअर डिवाइडर का इस्तेमाल करें। ये एडजस्टेबल होते हैं और डिवाइडर आपको बर्तनों के आकार और प्रकार के आधार पर डिब्बों को कस्टमाइज़ करने की अनुमति देते हैं। इसमें आप अपनी सारी कटलरी और छोटे-बड़े बर्तनों को आसानी से रख सकते हैं और उन्हें ढूंढने की हड़बड़ी भी आपको नहीं होगी। सारे बर्तन आपकी आंखों के आगे और व्यवस्थित तरीके से रहेंगे।

3. वर्टिकल ड्रॉअर इंसर्ट:

अपने ड्रॉअर स्पेस के भीतर सीधे खड़े होने वाले वर्टिकल ड्रॉअर इंसर्ट किए जा सकते हैं। इन जगहों को आप स्पैटुला, लैडल और चिमटे जैसे बर्तनों को वर्टिकल रूप से टांग सकते हैं। ये आपके काउंटर स्पेस को भी बड़ा दिखाएगा और आपके पास ज्यादा स्पेस होगा, जिससे खाना बनाना आसान होगा। इन इंसर्ट को लगाने से ड्रॉअर स्पेस अधिकतम बढ़ा जाता है, जिसमें अन्य बड़े बर्तन रखे जा सकते हैं।

4. ढक्कन वाली कटलरी ट्रे:

आपके पास एक ऐसी ट्रे होनी चाहिए, जिसका ढक्कन लग सके। ऐसी ट्रे कटलरी रखने के काफी काम आती है। ढक्कन वाली कटलरी ट्रे अलग-अलग कटलरी जैसे, फोर्क, नाइफ, चम्मच आदि बर्तनों को व्यवस्थित करने और स्टोर करने के लिए बेहतरीन हैं। इससे आप एक ही कॉम्पैक्ट जगह में बर्तनों को रख सकते हैं। इससे कटलरी में धूल भी नहीं जमती है और यह बर्तनों को व्यवस्थित रखता है। आपको जब भी चम्मच चाहिए, ट्रे से निकालकर उसे कैबिनेट यह ड्रॉअर में रख दें। इसे किचन कैबिनेट अव्यवस्थित नहीं रहेगा।

5. हैंगिंग रैक या रेल:

आपकी छोटी रसोई में आप चीजों को स्टोर करने के साथ-साथ डेकोर का भी ध्यान रख सकते हैं। जी हां, अपने पैन या अन्य किसी बर्तन को स्टोर करने के लिए बास्केट या कंटेनर टांगने के लिए खाली रसोई की दीवारों पर हैंगिंग रैक या रेल लगाएं। यह तरीका न केवल दराज की जगह बचाता है बल्कि आपकी रसोई में एक सजावटी तत्व भी जोड़ता है।

6. अलमारी में शेल्व जोड़ें

हमारे कांच के बर्तन अक्सर अलमारियों में पाए जाते हैं। अगर आपके किचन में भी भी बर्तन रखने की अलमारी है, तो आप उसमें 2-3 शेल्व और जुड़वा सकते हैं। इससे थोड़ा स्पेस ज्यादा हो जाएगा और आपके अन्य बर्तन भी इसी अलमारी में आ जाएंगे। अगर आप नई अलमारी बनवाने जा रहे हैं, तो उसे पुरानी अलमारी से एक बार कंप्येर कर लें। नई अलमारी में 2-3 शेल्व एक्स्ट्रा ही जुड़वाएं। वहीं शेल्व में आप स्लाइडिंग इंसर्ट करवा सकते हैं जिसे छोटे चम्मच आ सकते हैं। इससे आपका किचन सुंदर दिखेगा और अव्यवस्थित नहीं लगेगा।

7. कॉर्नर का भी करें इस्तेमाल

एक छोटी-सी रसोई में हर इंच मायने रखता है। कुछ ऐसी जगहें भी होती हैं, जिन्हें हम अनदेखा कर देते हैं, लेकिन क्रिएटिव और स्टाइलिश स्टोरेज स्पेस में बदला जा सकता है। ये हैंगिंग स्टोरेज हैक आपके किचन को कमाल का दिखाएगा। आप किचन की किसी भी दीवार के कॉर्नर को लेकर उसमें शेल्व लगवा सकती हैं। ऐसी जगहों पर टी कप्स, प्लेट्स, मग्स आदि रखे जा सकते हैं। यह स्पेस खराब भी नहीं लगता है और आपका कॉर्नर खूबसूरत दिखता है।